Move to Jagran APP

Shani Vakri 2023: इस राशियों के लिए फलदाई साबित होगी शनि की वक्र दृष्टि

Shani Vakri 2023 शनि देव कर्म के देवता है। जिन राशियों पर शनि देव की कृपा होती है उन्हें जीवन में सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्त होता है। बता दें कि शनि देव स्वराशि कुंभ राशि में वक्री हो गए हैं और नवंबर मास तक इसी अवस्था में रहने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस अवधि में लाभ प्राप्त हो सकता है।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Mon, 26 Jun 2023 11:34 AM (IST)
Hero Image
Shani Vakri 2023 शनि वक्री से इन राशियों को मिलेगा लाभ।
नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Shani Vakri 2023 in Kumbh Rashi: ज्योतिष पंचांग के अनुसार, जून मास के पहले सप्ताह में शनि देव स्वराशि कुंभ में वक्री हो गए थे। बता दें कि शनि देव नवंबर तक इसी अवस्था में रहेंगे। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, शनि वक्री का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। वैसे तो वक्र शनि को अशुभ माना जाता है, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह फलदायक भी साबित हो सकता है। शनि वक्री की अवधि में तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें नौकरी, व्यवसाय और आय के क्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं-

वृषभ राशि

शनि की वक्र दृष्टि वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान जातकों को कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिल सकता है और आपके व्यवहार से उच्च अधिकारी खुश रहेंगे। अच्छे काम से पदोन्नति के भी अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही आय में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। शनि वक्री की अवधि में पिता का भी साथ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Monthly Horoscope July 2023: कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए जुलाई मास? पढ़िए मासिक राशिफल

मकर राशि

शनि वक्री का सकारात्मक प्रभाव मकर राशि के जातकों पर भी पड़ सकता है। इस अवधि में आकस्मिक धन-लाभ के संकेत मिल रहे हैं और स्थान परिवर्तन के लिए भी अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश लंबे समय से कर रहे हैं, उन्हें भी इस अवधि में सफलता प्राप्त हो सकती है। नए व्यापार या काम के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए वक्री शनि अनुकूल साबित होंगे। इस दौरान जातकों को सरकारी नौकरी के क्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता है और कार्यक्षेत्र में नए व फलदायक अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यस्थल पर पदोन्नति के संकेत भी मिल रहे हैं, साझेदारी में किए गए व्यापार में लाभ मिलने की संभावना अधिक है।

यह भी पढ़ें: Monthly Love Horoscope July 2023: लव लाइफ वालों के लिए कैसा रहेगा जुलाई का महीना? पढ़िए मासिक लव राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।