Move to Jagran APP

Shani Vakri 2023: शनि वक्री के कारण 50 साल बाद बन रहा है धन राजयोग, इन राशियों पर बरसेगी कृपा

Shani Vakri 2023 सभी ग्रह एक अवधि के बाद अपनी चाल बदलते हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। बता दें कि 17 जून को शनि देव कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। जिससे कई प्रकार के योग का निर्माण होगा।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Mon, 05 Jun 2023 12:13 PM (IST)
Hero Image
Shani Vakri 2023: शनि वक्री के कारण बन रहा है धन राजयोग। इन राशियों को मिलेगी सफलता।
नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Shani Vakri 2023, Dhan Rajyog: ज्योतिषविदों के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन या वक्री होते हैं। इन सभी का प्रभाव राशियों के साथ-साथ देश और दुनिया पर भो पड़ता है। इन सब में शनि ग्रह पर विशेष ध्यान रखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शनि ग्रह बहुत धीमी गति से चलते हैं और समय-समय पर इनका स्वभाव बदलता रहता है।

इस साल के जून मास की 17 तिथि को शनि देव स्वराशी कुंभ में वक्री अवस्था में चले जाएंगे। शनि वक्री का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। शनि वक्री के कारण धन राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे जातकों को आर्थिक लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं, किन राशियों को मिलेगा लाभ?

मिथुन राशि

शनि वक्री से बन रहे धन राजयोग के निर्माण से मिथुन राशि के जातकों को लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं इस अवधि में संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा और प्रेम के क्षेत्र में जातकों को सफलता प्राप्त हो सकती है। जो लोग संतान प्राप्ति की कामना कर रहे हैं, उन्हें भी इस अवधि में सफलता प्राप्त हो सकती है।

मकर राशि

धन राजयोग के निर्माण से मकर राशि के जातकों को सफलता प्राप्त हो सकती है। इस अवधि में आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं और आय के स्रोत में वृद्धि हो सकती है। साथ ही शनि वक्री के कारण बन रहे राजयोग से सुख और समृद्धि में भी बढ़ोतरी हो सकती है। वाणी का भी प्रभाव बढ़ेगा और इससे लोग आपकी बात को प्राथमिकता देंगे।

मेष राशि

धन राजयोग के निर्माण से मेष राशि के जातकों को लाभ प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आर्थिक क्षेत्र में बढ़ोतरी हो सकती है। पैसों से संबंधित समस्याएं दूर हो जाएगी। व्यापार क्षेत्र से जुड़े जातकों को भी इस अवधि में लाभ प्राप्त हो सकता है। पुराने किए गए निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। शेयर मार्किट और लॉटरी में लाभ मिल सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।