Move to Jagran APP

Shani Vakri 2023: शनि की चाल बदलने से बन रहे हैं 2 अत्यंत शुभ राजयोग, जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ?

Shani Vakri 2023 ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शनि 17 जून से उल्टी चाल चलेंगे जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। बता दें कि शनि वक्री के कारण 2 अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। जिसे कुछ राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Wed, 14 Jun 2023 03:08 PM (IST)
Hero Image
Shani Vakri 2023: शनि वक्री से बन रहे हैं दो राजयोग, इन राशियों को मिलेगा लाभ।
नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Shani Vakri 2023: ज्योतिषविदों के अनुसार, 17 जून को शनि ग्रह वक्री अवस्था में चले जाएंगे। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शनि कर्म के अनुसार जातक को फल प्रदान करते हैं, जिस वजह से उन्हें न्याय के देवता की संज्ञा भी दी गई है। शनि ग्रह की चाल बदलने से न केवल राशियों पर अपितु देश और दुनिया में चल रही गतिविधियों पर भी प्रभाब पड़ता है।

ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, शनि के वक्री होने से दो अत्यंत दुर्लभ राजयोग का निर्माण हो रहा है। एक राजयोग 11 सितंबर के दिन बनने जा रहा है और दूसरा राजयोग 26 सितंबर के दिन बनेगा। इन दोनों राजयोग के निर्माण से 4 राशियां ऐसी हैं, जिनपर शनि की शुभ दृष्टि बनी रहेगी। आइए, जानते हैं किन राशियों पर पड़ेगा शनि का शुभ प्रभाव?

मेष राशि

शनि वक्री के कारण बन रहे राजयोग का शुभ प्रभाव मेष राशि के जातकों पर भी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे और व्यापार एवं व्यवसाय के क्षेत्र में जातकों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिनसे लाभ प्राप्त होगा। स्थान परिवर्तन के भी अवसर दिखाई दे रहे हैं।

वृषभ राशि

कुंभ राशि में शनि वक्री से वृषभ राशि के जातकों को लाभ प्राप्त हो सकता है। इस अवधि में आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे और परिवार व जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस अवधि में परिवार के सदस्यों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि

शनि वक्री का शुभ प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर भी पड़ेगा। जिससे इस राशि के जातकों को नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान परिवार के लोगों का भी साथ मिल सकता है और पैतृक सम्पत्ति में लाभ की संभावना है।

सिंह राशि

सितंबर मास में बन रहे राजयोग का शुभ प्रभाव सिंह राशि के जातकों पर भी पड़ सकता है।इस दौरान नए माकन या एनी चल-अचल सम्पत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कारोबार क्षेत्र में विस्तार की संभावनाएं अधिक हैं, जिससे लाभ मिल सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विषसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।