Move to Jagran APP

Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन कर लें इनमें से कोई 1 उपाय, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर

शनि देव व्यक्ति विशेष को कर्म के अनुसार फल देते हैं। अच्छे कर्म करने वाले को शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं बुरे कर्म करने वाले को शनिदेव दंडित करते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो शनि देव की कुदृष्टि पड़ने से व्यक्ति को जीवन में ढेर सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अतः नियमित रूप से शनि देव की पूजा करनी चाहिए।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 28 Dec 2023 08:32 PM (IST)
Hero Image
Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन कर लें इनमें से कोई 1 उपाय, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shaniwar Ke Upay: सनातन धर्म में शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन कर्मफल दाता शनि देव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साधक मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु शनि देव के निमित्त व्रत उपवास रखते हैं। शनिदेव व्यक्ति विशेष को कर्म के अनुसार फल देते हैं। अच्छे कर्म करने वाले को शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं, बुरे कर्म करने वाले को शनि देव दंडित करते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो शनि देव की कुदृष्टि पड़ने से व्यक्ति को जीवन में ढेर सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अतः नियमित रूप से शनि देव की पूजा करनी चाहिए। इससे शनि देव की कृपा बरसती रहती है। अगर आप आर्थिक तंगी को दूर करना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन विधि-विधान से न्याय के देवता शनि देव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय ये उपाय करें। इन उपायों को करने से साढ़े साती के अशुभ प्रभावों से निजात मिलती है। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: साल 2024 में कब है होली? नोट करें डेट, शुभ मुहूर्त एवं धार्मिक महत्व

शनिवार के उपाय

  • शनिवार के दिन प्रातः काल स्नान-ध्यान कर काले रंग का वस्त्र धारण करें। इसके पश्चात, पीपल के वृक्ष में काले तिल मिश्रित जल से अर्घ्य दें। पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी संग पितृ निवास करते हैं। इसके पश्चात, पीपल पेड़ की परिक्रमा करें। वहीं, दीप जलाकर शनि देव की आरती करें। इस उपाय को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बरसती है। साथ ही शनि ग्रह के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है।
  • शास्त्रों में निहित है कि न्याय के देवता शनि देव भगवान शिव और जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त हैं। अतः शनिवार के दिन शिव जी की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है। अगर आप कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों के प्रभाव से निजात पाना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन स्नान-ध्यान के पश्चात गंगाजल में काले तिल और बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भी धन संबंधी परेशानी भी दूर हो जाती है।
  • चिरकाल में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी ने शनि देव को रावण के चंगुल से बचाया था। उस समय शनि देव ने हनुमान जी को वचन दिया था कि उनके भक्तों को कभी परेशान नहीं किया जाएगा। वहीं, उनकी पूजा करने से शनि दोष दूर हो जाएगा। अतः शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा विधि-विधान से करें। इस समय हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही हनुमान जी को लाल रंग के फूल, फल और मोतीचूर के लड्डू अर्पित करें। आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए ऋण मोचन स्तोत्र का पाठ अवश्य करें।

यह भी पढ़ें: कब लगेगा साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण? नोट करें तिथि, सूतक समय और महत्व

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।