Move to Jagran APP

Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा के दिन से इन मूलांको की बदलेगी फूटी किस्मत, आर्थिक तंगी होगी दूर

अंक ज्योतिष और टैरो कार्ड रीडर पल्लवी एके शर्मा की मानें तो 16 अक्टूबर का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। सुखों के कारक शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे। सुखों के कारक शुक्र देव की कृपा 06 मूलांक के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से वृषभ और तुला राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 15 Oct 2024 09:14 PM (IST)
Hero Image
Sharad Purnima 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 अक्टूबर के दिन शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। वहीं, 17 अक्टूबर को आश्विन पूर्णिमा मनाई जाएगी। 16 अक्टूबर का दिन कई जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस शुभ दिवस पर शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इससे कई मूलांक के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा की मानें तो शरद पूर्णिमा तिथि कई जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। आइए जानते हैं-

मूलांक 07

अंक ज्योतिष और टैरो कार्ड रीडर पल्लवी एके शर्मा की मानें तो 07, 16 और 25 तारीख के दिन जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है। इस मूलांक के मायावी ग्रह केतु हैं। इसके लिए मूलांक 07 के जातकों पर केतु की विशेष कृपा रहती है। उनकी कृपा से मूलांक 07 के जातक अपने जीवन में धन एकत्र करने में सफल होते हैं। इस मूलांक के जातक बदलाव के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनके मन में हमेशा कुछ चलता रहता है। वर्तमान समय में मायावी ग्रह केतु कन्या राशि में विराजमान हैं। आज के दिन 06 मूलांक के जातकों पर शुक्र देव की कृपा बरसेगी। वहीं, 2 मूलांक के जातकों पर चंद्र देव की कृपा बरसेगी।

एंजल सलाह

एंजल की सलाह है कि आज के दिन आप अपने जीवन के प्रमुख फैसलों का विश्लेषण करें। अपनी अंतरात्मा को सुनें और परम पिता परमेश्वर से जुड़ें। जीवन में आप उच्चतम स्थान प्राप्त करें और परम पिता परमेश्वर की कृपा के भागी बनने के लिए धर्म ग्रंथों का पाठ करें। जब आप खुद को असहाय समझते हैं, उस समय में प्रभु की प्रार्थना करें। इस उपाय को करने से परम पिता परमेश्वर की कृपा बरसेगी। शरद पूर्णिमा की रात में चंद्र देव का ध्यान करें। इस रात चंद्र देव को खीर अर्पित करें और अर्पित प्रसाद को परिवारजनों में वितरित करें। आत्म उत्थान के लिए धार्मिक गाने सुनें। अपनी खामियों को ढूंढने की कोशिश करें। अपनी बुद्धि का सही इस्तेमाल करें।

क्या करें

आज के दिन 07 मूलांक के जातक बिना रुकें कुछ देर तक यह जरूर दोहराएं। मैं अपने जीवन में परम पिता परमेश्वर द्वारा मार्गदर्शन हेतु उनका आभारी हूं।

धार्मिक उपाय

  • ॐ सोम सोमाय नमः।
  • ॐ बुं बुधाय नमः।
  • ॐ गं गणपतये।
  • नमः शिवाय।
  • ॐ हुं हनुमते नमः।
  • हनुमान चालीसा का पाठ करें।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।