Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shardiya Navratri 2023: इन राशियों पर मां दुर्गा की होने वाली है विशेष कृपा, 30 साल बाद बने इस अद्भुत संयोग से खुलेगी किस्मत

Shardiya Navratri 2023 शश राजयोग भद्र योग और बुधादित्य योग का यह अद्भुत संयोग तीन राशियों (Zodiac Sign) के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। कहा जाए तो इनके जीवन के लिए यह योग सुख-समृद्धि लेकर आ रहा है। तो आइए उन राशियों का नाम जानते हैं-

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Sun, 15 Oct 2023 11:14 AM (IST)
Hero Image
नवरात्र पर कुछ राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shardiya Navratri 2023: सनातन धर्म में नवरात्र (Navratri 2023) का महत्व काफी ज्यादा है। इस खास पर्व को लोग बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 30 साल बाद इस खास पर्व पर तीन बड़े तीन संयोग बन रहे हैं। शश राजयोग, भद्र योग और बुधादित्य योग का यह अद्भुत संयोग तीन राशियों (Zodiac Sign) के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। कहा जाए तो इनके जीवन के लिए यह योग सुख-समृद्धि लेकर आ रहा है। तो आइए उन राशियों का नाम जानते हैं-

कर्क राशि

आज नवरात्रि का पहला दिन है। यह दिन कर्क राशि के जातकों के लिए वरदान की तरह साबित होने वाला है। इस त्रिग्रही योग से कर्क राशि वाले विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही इनके पुराने निवेश में लाभ के योग बन रहे हैं। यहीं नहीं इन्हें व्यापार संबंधी मामलों में दोगुना लाभ मिल सकता है। ज्योतिषों का कहना है कि अगर कर्क राशि वाले दुर्गा चालीसा का पाठ आज करते हैं तो इनके ऊपर मां दुर्गा की खास कृपा होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह 30 साल बाद बनने वाला योग बेहद फलदायी होगा। क्योंकि इनके जीवन में सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं, जहां एक तरफ कोर्ट कचहरी मामलों में सफलता मिलेगी। वहीं दूसरी ओर आय के नए रास्ते खुलेंगे। मां की कृपा से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। अगर इस राशि के जातक आज के दिन कुंजिका स्तोत्र का पाठ करते हैं, तो यह योग इनके लिए वरदान की तरह साबित होगा।

कन्या राशि

ज्योतिषों के अनुसार, कन्या राशि वालों के लिए यह योग काफी अच्छा होने वाला है। इन राशि के जातकों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहेगी। ऐसा माना जा रहा है कि इन्हें कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही सभी कार्य में सफलता मिलेगी।भाग्य का साथ भरपूर रहेगा। अगर इस राशि के लोग दुर्गा सप्तशति का पाठ करते हैं, तो इनके आज के सितारे जबरदस्त रहने वाले हैं।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'