Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shardiya Navratri 2023: जब नवरात्र पर दिखें ये शुभ संकेत, तो समझिए माता रानी की बरसने वाली है कृपा

Durga Puja 2023 नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान साधक माता रानी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए व्रत आदि भी करते हैं। वहीं अगर आपको नवरात्र के दौरान ये संकेत दिखाई दे रहे हैं तो इसका अर्थ है की देवी मां आपसे प्रसन्न हैं और बहुत जल्द आपके घर खुशियां आने वाली हैं।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Fri, 20 Oct 2023 04:25 PM (IST)
Hero Image
Shardiya Navratri 2023 जानिए कौन-से हैं नवरात्र में दिखने वाले शुभ संकेत।

ई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Sharad Navratri 2023: हिंदू धर्म में नवरात्र का समय बहुत ही महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है। इस साल 15 अक्टूबर, रविवार के दिन से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो चुका है। नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में यदि आपको नवरात्र के दौरान ये शुभ संकेत दिखाई देते हैं तो मानना चाहिए की आपकी पूजा सफल हुई।

जौ का सही ढंग से उगना

नवरात्र के दौरान एक मिट्टी के पात्र में जौ उगाए जाते हैं। नवरात्र के नौ दिनों में अगर आपके द्वारा उगाए गए जौ सही ढंग से उग जाते हैं या फिर जौ के बीच में एक-दो सफेद रंग के भी जौ उग जाएं, तो यह बहुत-ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि मां दुर्गा आपसे बहुत प्रसन्न हैं।

खुशियां देंगी दस्तक

नवरात्र के दौरान नौ दिनों का व्रत करने वाले साधक अखंड ज्योति प्रज्वलित करते हैं। ऐसे में यदि वह दीप नौ दिनों तक बिना खंडित हुए एक जैसा जलता रहे तो इसका अर्थ है कि मां दुर्गा की आपके ऊपर कृपा बरसने वाली है। बहुत जल्द आपके घर में खुशियां दस्तक दे सकती हैं।

यह भी पढ़ें - Shardiya Navratri Day 7: मां कालरात्रि की पूजा से दूर होता है अकाल मृत्यु का भय, जानिए पूजा विधि

जब सपने में दर्शन दें मां दुर्गा

यदि नवरात्र के दौरान आपको सपने में मां दुर्गा के किसी भी रूप के दर्शन हुए हैं, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि मां आपकी पूजा-अर्चना से प्रसन्न हैं और आपको बहुत जल्द धन लाभ हो सकता है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'