Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन करें इन चीजों का दान, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन जगत जननी मां दुर्गा की द्वितीय शक्ति मां ब्रह्मचारिणी (Shardiya Navratri 2024 Day 2 Daan) की पूजा-उपासना की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी तप की देवी हैं। साधक को बल बुद्धि एवं ज्ञान प्रदान करती हैं। जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की उपासना करने से साधक को पृथ्वी लोक पर सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 03 Oct 2024 06:21 PM (IST)
Hero Image
Shardiya Navratri 2024: मां ब्रह्मचारिणी को कैसे प्रसन्न करें ?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साधक मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए व्रत रख मां ब्रह्मचारिणी की कठिन उपासना करते हैं। भक्तों की कठिन भक्ति से प्रसन्न होकर मां ब्रह्मचारिणी साधक को मनोवांछित फल देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में नवरात्र के दौरान विशेष उपाय करने का विधान है। इन उपायों को करने से जगत की देवी मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। अगर आप भी अपनी मनोवांछित फल पाना चाहते हैं, तो शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से मां ब्रह्मचारिणी (Navratri 2024 Day 2 Shubh Muhurat) की पूजा करें। वहीं, पूजा के बाद इन चीजों का अवश्य दान करें।

यह भी पढ़ें: नवदुर्गा के किस स्वरूप की पूजा से मिलता है क्या लाभ, जरूर जानें

करें इन चीजों का दान (Navratri 2nd Day Daan)

  • मेष राशि के जातक नवरात्र के दूसरे दिन गुड़ का दान करें। इस उपाय को करने से हर मुराद पूरी होती है।
  • वृषभ राशि के जातक मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के बाद चीनी का दान करें। इससे सुखों में वृद्धि होगी।
  • मिथुन राशि के जातक नवरात्र के दूसरे दिन हरे रंग का वस्त्र दान करें। इससे व्यापार में बढ़ोतरी होती है।
  • कर्क राशि के जातक पूजा के बाद दूध का दान करें। इस उपाय को करने से कार्यों में सफलता मिलती है।
  • सिंह राशि के जातक नवरात्र के दूसरे दिन गेहूं का दान करें। इससे करियर को नया आयाम मिलता है।
  • कन्या राशि के जातक पूजा के बाद सफेद रंग की मिठाई का दान करें। इससे व्यापार में तरक्की होती है।
  • तुला राशि के जातक नवरात्र के दूसरे दिन सफेद रंग के वस्त्र का दान करें। इससे सुखों में वृद्धि होगी।
  • वृश्चिक राशि के जातक मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के बाद लाल रंग के वस्त्र और लाल मिठाई का दान करें।
  • धनु राशि के जातक उपवास हेतु पके केले और लड्डू का दान करें। ऐसा करने से गुरु मजबूत होगा।
  • मकर राशि के जातक हरी सब्जी कद्दू का दान करें। इस उपाय को करने से मां की कृपा बरसेगी।
  • कुंभ राशि के जातक जरूरतमंदों के मध्य धन का दान करें। इस उपाय को करने से सुखों में वृद्धि होगी।
  • मीन राशि के जातक पीले या सफेद रंग के वस्त्र का दान करें। इस उपाय को करने से धन में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें: इस साल एक नहीं बल्कि दो दिन मनाई जाएगी दिवाली, जानें आपके शहर में कब है दीपोत्सव

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।