Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shardiya Navratri 2024: नवरात्र में सपने में मां दुर्गा ने दिए हैं दर्शन, तो चमक उठेगी फूटी किस्मत

सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र का विशेष महत्व है। इस शास्त्र में सभी तरह के सपनों से मिलने वाले संकेत के बारे में वर्णन किया गया है। शारदीय नवरात्र के ऐसा पर्व है जब मां दुर्गा की उपासना की जाती है। इससे माता रानी प्रसन्न होती हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में मां दुर्गा (Sapne me maa durga ki photo dekhna) को देखना शुभ माना जाता है।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sun, 08 Sep 2024 11:34 AM (IST)
Hero Image
Maa Durga: सपने में मां दुर्गा को देखना होता है शुभ

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में शारदीय नवरात्र को महत्वपूर्ण माना जाता है। शारदीय नवरात्र के दौरान जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और उनके निमित्त नौ दिनों तक व्रत रखा जाता है। इसके अलावा रात्रि में भजन-कीर्तन किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। साथ ही साधक को मनोवांछित फल प्रदान करती हैं। अगर आपने शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2024) के दौरान मां दुर्गा के सपने में (Sapne me durga maa ko dekhna) दर्शन किए हैं, तो इससे आपको खास संकेत मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इन महत्वपूर्ण संकेत के बारे में।  

कब से है शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2024 Date)

पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 03 अक्टूबर को देर रात 12 बजकर 18 मिनट से होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 04 अक्टूबर को देर रात 02 बजकर 58 मिनट पर होगा। ऐसे में 03 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी। वहीं, शारदीय नवरात्र का समापन 11 अक्टूबर को होगा। 

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्र की डेट को लेकर न हों कन्फ्यूज, यहां जानें सही तारीख और घटस्थापना का समय

मिलते हैं ये संकेत

  • स्वप्न शास्त्र की माने तो शारदीय नवरात्र के दौरान सपने में शेर पर सवार मां दुर्गा के दर्शन करना जातक के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ यह है कि साधक को पूजा का शुभ फल प्राप्त होने वाला है और जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है।
  • अगर आपने सपने में मां दुर्गा को क्रोध के रूप में देखा है, तो यह सपना शुभ नहीं माना गया है। इस सपने का अर्थ यह है कि आपके किसी कार्य से मां दुर्गा क्रोधित हुईं हैं। ऐसे में आपको अपने व्यवहार और कार्य करने के तरीके पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।  
  • इसके अलावा सपने में सोलह श्रृंगार में मां दुर्गा के दर्शन करना बहुत शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ यह है कि साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है। यदि आप अविवाहित हैं, तो जल्द विवाह के योग बनने वाले हैं। इसके अलावा नौकरी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्र में डोली पर सवार होकर आएंगी जगत की देवी मां दुर्गा, रहना होगा सतर्क!


अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।