Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shardiya Navratri 2024 Day 7: मां कालरात्रि को राशि अनुसार अर्पित करें ये चीजें, धन और यश में होगी अपार वृद्धि

भक्त शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2024 Day 7) के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा करते हैं जो देवी दुर्गा का उग्र स्वरूप हैं। देवी अपने भक्तों के हर कष्ट को क्षण भर में दूर कर देती हैं। इसके साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का नाश करती हैं। अगर आप माता काली की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको उन्हें कुछ खास चीजें अर्पित करना चाहिए।

By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Tue, 08 Oct 2024 06:00 PM (IST)
Hero Image
Shardiya Navratri 2024 Day 7: राशि अनुसार अर्पित करें ये चीजें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा का विधान है। देवी काली मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में से एक हैं। ऐसी मान्यता है कि देवी की पूजा-अर्चना (Shardiya Navratri 2024 Day 7) करके जीवन की सभी नकारात्मकता को आसानी से खत्म किया जा सकता है। इसके साथ ही गुप्त शत्रु भी शांत होते हैं। यदि आप अपने जीवन के सभी कष्टों को दूर करना चाहते हैं, तो आपको देवी काली की श्रद्धा अनुसार पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्हें कुछ विशेष चीजें राशि अनुसार अर्पित करना चाहिए।

राशि अनुसार अर्पित करें ये चीजें -

  • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को माता कालरात्रि को गुड़हल के फूल अर्पित करने चाहिए।
  • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस शुभ दिन पर देवी काली को गुड़ का भोग लगाना चाहिए।
  • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर माता काली को सिंदूर अर्पित करना चाहिए।
  • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को माता कालरात्रि को शहद अर्पित करना चाहिए।
  • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस शुभ तिथि पर देवी काली को मखाने की माला चढ़ानी चाहिए।
  • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर महाकाली को कुमकुम अर्पित करना चाहिए।
  • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को माता कालरात्रि को लाल वस्त्र अर्पित करने चाहिए।
  • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस शुभ अवसर पर मां काली को पान और सुपारी अर्पित करना चाहिए।
  • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर मां काली को गुड़ मिश्रित खीर का भोग लगाना चाहिए।
  • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को देवी कालरात्रि को नीले फूल और शमी पत्र अर्पित करने चाहिए।
  • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर महाकाली को तिल और गुड़ के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
  • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस शुभ अवसर पर माता काली को नारियल और चुनरी अर्पित करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024 Day 7: नवरात्र के सातवें दिन पूजा के दौरान करें मां काली की आरती, माता रानी बरसाएंगी कृपा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।