Move to Jagran APP

Shardiya Navratri 2024 Day 8: मां महागौरी को प्रिय हैं ये भोग, अर्पित करने से सभी मुरादें होंगी पूरी

धार्मिक मान्यता है कि शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के सभी रूपों की विशेष पूजा-अर्चना करने से जीवन में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है। इस उत्सव के आठवें दिन मां दुर्गा का अवतार महागौरी (Day 8 Vavratri Goddess) की पूजा-अर्चना की जाती है। मां महागौरी को महागौरी शिवा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन व्रत करने से सभी प्रकार के पापों का नाश होता है।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Thu, 10 Oct 2024 08:00 AM (IST)
Hero Image
Shardiya Navratri 2024: मां महागौरी को लगाएं इन चीजों का भोग

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मां महागौरी की पूजा की जाती है। ये मां दुर्गा का आठवां स्वरूप हैं। देवी सफेद वस्त्र धारण करती हैं। मां का वाहन वृषभ है। मां महागौरी महादेव को अपने पति के रूप में देखना चाहती थीं। इसी वजह से उन्होंने कठोर तपस्या की। ऐसी मान्यता है कि देवी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से साधक को अलौकिक सिद्धियां भी प्राप्त होती हैं। साथ ही जातक की सभी मुरादें पूरी होती हैं। अगर आप भी मां महागौरी (Navratri Day 7 Goddess) की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो अष्टमी तिथि पर देवी की शुभ मुहूर्त में सच्चे मन से पूजा-अर्चना करें और जीवन में सुख- शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। साथ ही पूजा थाली में प्रिय भोग (Maa Mahagauri Ke Bhog) शामिल करें। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं मां महागौरी को किन चीजों का भोग लगाना फलदायी माना गया है?

कब रखें अष्टमी का व्रत?

आज यानी 10 अक्टूबर को मां महागौरी (Navratri Day Today) की पूजा की जा रही है। वहीं, व्रत 11 अक्टूबर को रखा जाएगा।

मां महागौरी का प्रिय भोग

ऐसे माना जाता है कि मां महागौरी (Maa Mahagaur Favourite Bhog) को भोग न लगाने से साधक को पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। देवी को नारियल की बर्फी और नारियल की खीर का भोग लगाएं। इसके अलावा पूजा थाली में लड्डू, फल, मिठाई आदि चीजों को शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: नवरात्र व्रत का पारण कब और कैसे करें? एक क्लिक में जानें पूरी जानकारी

व्रत में करें इन चीजों का सेवन

शारदीय नवरात्र व्रत में तामसिक चीजों का सेवन भूलकर भी न करें। अगर आप व्रत रख रहे हैं, तो दूध, दही, पनीर, का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आलू और साबूदाने की सब्जी, साबूदाने की खीर, आलू के चिप्स, फल, साबूदाने की खिचड़ी भी व्रत थाली में शामिल कर सकते हैं

महागौरी स्तोत्र

सर्वसङ्कट हन्त्री त्वंहि धन ऐश्वर्य प्रदायनीम्.

ज्ञानदा चतुर्वेदमयी महागौरी प्रणमाम्यहम्॥

सुख शान्तिदात्री धन धान्य प्रदायनीम्.

डमरूवाद्य प्रिया अद्या महागौरी प्रणमाम्यहम्॥

त्रैलोक्यमङ्गल त्वंहि तापत्रय हारिणीम्.

वददम् चैतन्यमयी महागौरी प्रणमाम्यहम्॥

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्र में किस वाहन पर विदा होंगी मां दुर्गा, जानें कैसा पड़ेगा इसका प्रभाव?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।