Move to Jagran APP

Shardiya Navratri 2024 Day 8: नवरात्र के आठवें दिन करें इन चीजों का दान, बरसेगी माता रानी की कृपा

इस बार अष्टमी और नवमी का व्रत एक ही दिन यानी शुक्रवार 11 अक्टूबर को किया जाएगा। लेकिन अष्टमी तिथि का आरंभ 10 अक्टूबर की दोपहर से ही हो जाएगा। ऐसे में इस दिन भी मां महागौरी की पूजा (Maa Mahagauri Puja) की जा सकेगी। ऐसे में आप इस दिन पर देवी मां की कृपा प्राप्ति के लिए इन चीजों का दान कर सकते हैं।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Thu, 10 Oct 2024 07:58 AM (IST)
Hero Image
Shardiya Navratri 2024 Day 8: नवरात्र के आठवें दिन करें ये दान

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र के अलग-अलग दिनों में आदिशक्ति के अलग-अलग रूपों की पूजा से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। नवरात्र के आठवें दिन (Shardiya Navratri Day 8th) मां महागौरी की पूजा का विधान है। मां पार्वती का यह रूप काफी सरस और मोहक है। ऐसा माना जाता है कि माता रानी के इस स्वरूप की पूजा-अर्चना करने से साधक की रोग और व्याधि से दूर रहता है।

दान करें ये चीजें

नवरात्र का आठवां दिन गुरुवार के दिन पड़ रहा है, ऐसे में आप इस दिन पर जरूरतमंदों व गरीबों को पीले रंग की चीजों का दान कर सकते हैं। इसके लिए आप पीले रंग के वस्त्र, हल्दी, केले और पीले रंग की मिठाई जैसे लड्डू आदि का आदि का भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से साधक को मां महागौरी के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी कृपा की प्राप्ति होती है।

चढ़ा सकते हैं ये चीजें

मां महागौरी को सफेद रंग प्रिय माना गया है। ऐसे में आप नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा के दौरान आप उन्हें सफेद रंग के वस्त्र अर्पित कर सकते हैं। इसी के साथ-साथ पूजा में सफेद रंग के पुष्प जैसे रात की रानी अर्पित करना भी काफी शुभ माना जाता है। इससे देवी महागौरी प्रसन्न होती हैं और आपको जीवन में आ रही सभी बाधाओं को दूर करती हैं।

यह भी पढ़ें - Shardiya Navratri 2024: क्यों 11 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी महाष्टमी? जानें इसके पीछे का पूरा गणित

मां महागौरी के मंत्र -

ॐ देवी महागौर्यै नमः॥

प्रार्थना मंत्र -

श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।

महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥

स्तुति मंत्र -

या देवी सर्वभूतेषु माँ महागौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

यह भी पढ़ें - Shardiya Navratri 2024: इस वजह से सप्तमी के दिन मां दुर्गा की खोली जाती हैं आंखें, जानें इसका रहस्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।