Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shardiya Navratri 2024: इस दिन शुरू हो रहा है दुर्गा उत्सव, जानें कैसे होगा माता रानी का आगमन

हर साल देशभर में शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2024) का पर्व अधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि शारदीय नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना करने से जातक को जीवन की सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही मां दुर्गा की अपार कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्र से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Mon, 23 Sep 2024 04:31 PM (IST)
Hero Image
इस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होती है, जिसका समापन नवमी तिथि पर होता है। इस अवधि के दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही मां दुर्गा (Maa Durga) की कृपा प्राप्ति के लिए व्रत भी किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्र और माता रानी का कैसे आगमन होगा।

शारदीय नवरात्र 2024 तिथि (Shardiya Navratri 2024 Start Date)

पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 03 अक्टूबर (Durga Utsav Start Date) को देर रात 12 बजकर 18 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 04 अक्टूबर को देर रात 02 बजकर 58 मिनट पर होगा। ऐसे में शारदीय नवरात्र ( Shardiya Navratri 2024) का शुभारंभ 03 अक्टूबर से होगा। वहीं, इसका समापन 11 अक्टूबर को होगा। इसके अगले दिन यानी 12 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्र शुरू होने से पहले जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं?

बन रहे हैं शुभ योग

पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र में 05 से 08 अक्टूबर तक सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग बन रहे हैं। इसके बाद 11 और 12 अक्टूबर को भी यह दोनों योग बन रहे हैं। धार्मिक मान्यता है कि इन शुभ योग में पूजा-अर्चना और खरीदारी करना फलदायी साबित होगा।

 

पंचमी तिथि रहेगी दो दिन  

शारदीय नवरात्र में पंचमी तिथि 07 और 08 अक्टूबर को रहेगी। वहीं, अष्टमी और  नवमी तिथि 11 अक्टूबर को है।  

ऐसे होगा मां दुर्गा का आगमन

धार्मिक मान्यता है कि इस बार शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आएंगी। पालकी पर माता रानी का आगमन शुभ नहीं माना जाता है।

शारदीय नवरात्र 2024 कैलेंडर (Shardiya Navratri 2024 Calendar)

  • 03 अक्टूबर 2024- मां शैलपुत्री की पूजा
  • 04 अक्टूबर 2024- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
  • 05 अक्टूबर 2024- मां चंद्रघंटा की पूजा
  • 06 अक्टूबर 2024- मां कूष्मांडा की पूजा
  • 07 अक्टूबर 2024- मां स्कंदमाता की पूजा
  • 08 अक्टूबर 2024- मां कात्यायनी की पूजा
  • 09 अक्टूबर 2024- मां कालरात्रि की पूजा
  • 10 अक्टूबर 2024- मां सिद्धिदात्री की पूजा
  • 11 अक्टूबर 2024- मां महागौरी की पूजा
  • 12 अक्टूबर 2024- विजयदशमी (दशहरा)

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्र पर लौंग के साथ करें यह सरल उपाय, क्लेश के साथ दूर होगी पैसों की किल्लत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।