Move to Jagran APP

Shiv ji Puja: भगवान शिव को करना चाहते हैं प्रसन्न तो, राशि के अनुसार करें ये उपाय

Shiv Ji Ke Upay भगवान शिव शिवलिंग पर जल चढ़ाने मात्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से आप भगवान शंकर की शीघ्र कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि राशि अनुसार किन उपायों को करने से जातक को भगवान शिव की कृपा प्राप्त हो सकती है।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Wed, 30 Aug 2023 02:14 PM (IST)
Hero Image
Shiv ji ke upay भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए राशि के अनुसार करें ये उपाय।
नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shiv ji Puja: भगवान शिव को देवाधिदेव महादेव कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, जिस भी वह अपनी दया दृष्टि डालते हैं, उसे जीवन में किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। साथ ही उस व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। अगर आप भी भगवान भोले शंकर की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो राशि अनुसार ये उपाय कर सकते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातक भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए शिव जी का गुड़ और दही से अभिषेक करें। साथ ही लाल गुलाल शिव जी को चढ़ाएं।

वृषभ राशि

भगवान शिव की कृपा पाने के लिए वृषभ राशि के जातकों को शिव जी की पूजा में दही, शक्कर, चावल, सफेद  चंदन आदि का इस्तेमाल करना चाहिए। शिव जी पर सफेद रंग के फूल चढ़ाएं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। साथ ही इस राशि के जातकों को बिल्वपत्र चढ़ाने से भी लाभ होता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव का घी से अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही शिवलिंग का कच्चा दूध, आंकड़े के फूल और दही से पूजन करना चाहिए। मावे से बनी मिठाई का भोग लगाने से शिव प्रसन्न होते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए उनका गुड़ के जल से अभिषेक करें। साथ ही शिव मंत्र का जाप करने से भी लाभ मिलता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उन्हें भांग और पान अर्पण करें। शिवलिंग पर बिल्व पत्र और फल चढ़ाएं।

तुला राशि

तुला राशि के लोग दही, शहद और इत्र से भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। साथ ही भगवान शिव के सहस्रनामों का जाप करने से आपको शुभ फलों की प्राप्त।

वृश्चिक राशि

भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए वृश्चिक राशि वाले पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही रूद्राष्टक का पाठ करें।

धनु राशि

भगवान शंकर की शीघ्र कृपा प्राप्त करने के लिए धनु राशि के जातक हल्दी वाले दूध से शिव जी का अभिषेक करें। साथ ही बेसन से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को शिव जी कृपा पाने के लिए जल से अभिषेक करना चाहिए। शिवलिंग पर नीले रंग के फूल चढ़ाएं। साथ ही दीपक जलाकर शिव जी का पूजन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को तिल के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। आप जल में सफेद तिल मिलाकर भी शिव जी का अभिषेक कर सकते हैं।  

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को भगवान शिव का केसर युक्त दूध से जलाभिषेक करना चाहिए। साथ ही आप रावण रचित शिव तांडव का पाठ भी कर सकते हैं।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'