Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shiv Puran: मृत्यु से पहले मिलते हैं कौन-से संकेत, जानिए क्या कहता है शिव पुराण

Shiv Puran शिव पुराण में भगवान शिव के विविध रूपों अवतारों और ज्योतिर्लिंगों आदि का वृहद वर्णन किया गया है। शिव पुराण में कुछ ऐसे संकेतो के बारे में बताया गया है जो व्यक्ति को अपनी मृत्यु से पहले मिलते हैं। शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव ने खुद माता पार्वती को मृत्यु से पहले मिलने वाले इन संकेतों के बारे में बताया है।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Mon, 24 Jul 2023 04:14 PM (IST)
Hero Image
Shiv Puran मृत्यु से पहले मिलते हैं ये संकेत।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shiv Puran: मृत्यु एक ऐसा सत्य है जिसे कोई भी व्यक्ति झुठला नहीं सकता। जिस भी प्राणी ने पृथ्वी पर जन्म लिया है उसकी मृत्यु भी तय है। इसके बावजूद मनुष्य मृत्यु से भयभीत रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्यक्ति के जन्म के साथ ही उसकी मृत्यु भी निर्धारित हो जाती है।

शरीर में दिखते हैं ये बदलाव

शिव पुराण में वर्णन है कि अगर किसी व्यक्ति की 5 इंद्रियां सही से काम करना बंद कर दें तो यह मृत्यु का संकेत हो सकता है। वहीं, अगर  किसी व्यक्ति का शरीर सफेद या फिर पीला पड़ जाए और शरीर पर जगह-जगह लाल चकत्ते जैसे निशान दिखने लगें तो ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति का अंत करीब आने वाला है।

नहीं दिखाई देते तारे

दूसरा संकेत यह है कि व्यक्ति को जब अरुंधति तारा, चांद या अन्य तारे सही से न दिखाई दें। इसका अर्थ है कि अब कुछ ही समय का जीवन शेष बचा है। वहीं, अगर किसी व्यक्ति को आसमान में सप्तऋषि तारे दिखाई देने बंद हो जाते हैं तो यह भी जल्द मृत्यु होने का संकेत है।

मिलते हैं ये संकेत

शिव पुराण में वर्णन मिलता है कि जब किसी व्यक्ति को अपनी परछाई सिर के बिना दिखाई देती है या परछाई दिखना ही बंद हो जाती है या फिर आईने में अपनी परछाई दिखना बंद हो जाए तो यह भी आने वाली मृत्यु का संकेत हो सकता है।

मृत्यु के समीप आने का संकेत  

शिव पुराण के अनुसार, जब व्यक्ति को दिन के उजाले में टूटते हुए तारे और रात के अंधेरे में इंद्रधनुष दिखाई देते हैं तो यह भी मृत्यु के समीप आने का संकेत होता है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'