Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shubh Daan: सप्ताह के किस दिन करें किन चीजों का दान, मिलेगा देवी-देवताओं का आशीर्वाद

Daan ka Mahatva हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व होता है। दान देने का अर्थ है उस वस्तु पर से अपना अधिकार समाप्त करना। सनातन धर्म में अलग-अलग दिन अलग-अलग देवी-देवता को समर्पित है। ऐसे में सप्ताह के सातों दिन आप अलग-अलग चीजों का दान कर सकते हैं। इससे आपको देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Sun, 20 Aug 2023 08:06 PM (IST)
Hero Image
Daan ka Mahatva सप्ताह के किस दिन करें किन चीजों का दान

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shubh Daan: दान करने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है आइए जानते हैं किस दिन क्या दान करने से लाभ मिलता है। किसी भी देवी-देवता को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए पूजा-पाठ के साथ कुछ उपायों के बारे में भी बताया गया है।

रविवार दान

रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है। इस दिन गेहूं, लाल फूल, गुण और माणिक्य रत्न आदि जैसी चीजों का दान करने से व्यक्ति को लाभ होता है।

सोमवार दान

हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। साथ ही यह दिन चंद्र देव से भी संबंधित माना गया है। इस दिन सफेद चीजें जैसे चावल, सफेद वस्त्र, सफेद फूल, शक्कर और नारियल आदि का दान करना शुभ होता है।

मंगलवार दान

मंगलवार का दिन मंगल ग्रह और भगवान हनुमान को समर्पित है। इस दिन किए गए दान से कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है। इसलिए इस दिन लाल फूल, लाल चंदन, लाल वस्त्र, बादाम और तांबे के पात्र का दान करना चाहिए।

बुधवार दान

बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। साथ ही यह दिन बुध ग्रह से भी संबंधित माना जाता है। बुधवार के दिन हरे रंग की वस्तुओं का दान करने से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है।

गुरुवार दान

गुरुवार या बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है इसलिए इस दिन पीले रंग की चीजों का दान करना शुभ होता है। इससे धन-समृद्धि, वैभव और यश की प्राप्ति होती है।

शुक्रवार दान

शास्त्रों में शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का माना गया है। शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजें जैसे नमक, खीर और सफेद वस्त्र आदि का दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा व्यक्ति पर बनी रहती है। साथ ही आप इस दिन केसर का भी दान कर सकते हैं। इससे धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।

शनिवार दान

शास्त्रों में शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। साथ ही इसका संबंध शनि ग्रह से भी है। शनिदेव को काला रंग अति प्रिय है इसलिए शनिवार के दिन काले रंग की चीजें जैसे- काले तिल, काले वस्त्र आदि का दान करना चाहिए।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'