Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shubh Muhurat: हमेशा शुभ मुहूर्त देखकर ही करें ये 4 काम, कभी नहीं होंगे विफल

Shubh Muhurat सनातन धर्म में कोई भी मांगलिक कार्य शुभ समय देखे बिना नहीं किया जाता। देवउठनी एकादशी के बाद मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस विशेष दिन पर भगवान विष्णु 4 महीने के बाद अपनी योग निद्रा से जागते हैं। इस साल 23 नवंबर 2023 को देवउठनी एकादशी मनाई गई थी।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Wed, 29 Nov 2023 02:34 PM (IST)
Hero Image
Shubh Muhurat हमेशा शुभ मुहूर्त देखकर ही करें ये 4 काम।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shubh Muhurat Significance: हिंदू धर्म में माना जाता है शुभ मुहूर्त्त देखकर किए गए कार्य से व्यक्ति को भविष्य में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों के लिए मुहूर्त आवश्यक रूप से देखा जाता है। मान्यताओं के अनुसार शुभ मुहूर्त में किया गया कार्य शुभ फल प्रदान करता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे कार्य बताने जा रहे हैं जिन्हें शुभ मुहूर्त देखकर ही करना चाहिए।

बच्चे का नामकरण संस्कार

बच्चे के जन्म के बाद नामकरण पहला संस्कार होता है। नामकरण संस्कार के लिए अश्विनी, रोहिणी, पुष्य, उत्तरा, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा और शतभिषा नक्षत्र शुभ माने जाते हैं। वहीं, सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन भी नामकरण संस्कार के लिए शुभ माना गया है।

भूमि पूजन के लिए शुभ है ये दिन

सनातन धर्म में कोई भी नई प्रॉपर्टी खरीदसे समय उनका पूजन जरूरी माना जाता है। इस अनुष्ठान को करने से जमीन पर बने घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके लिए नक्षत्र अश्विनी, रोहिणी, मृगशिरा, पुष्य, उत्तरा, हस्त और रेवती है। इसके साथ ही हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन भूमि पूजन के लिए बेहतर माना जाता है।

इस दिन करें गृह निर्माण कार्य

यदि कोई व्यक्ति घर का निर्णाम करवाना चाहता है या फिर घर में कोई काम शुरू करना चाहता हैं तो इसके लिए भी शुभ मुहूर्त देखना जरूरी है। कृष्ण पक्ष में गृह निर्माण करना शुभ नहीं माना जाता। इसके लिए आपको शुक्ल पक्ष का चयन करना चाहिए। इसके अलावा शनिवार के दिन मकान की नींव रखना बेहतर माना जाता है। वहीं, रविवार और मंगलवार के दिन निर्माण संबंधी कार्य शुरू न करें।

इस दिन न करें गृह प्रवेश

गृह प्रवेश से पहले भी शुभ मुहूर्त जरूर देखना चाहिए। माघ, फाल्गुन, वैशाख और ज्येष्ठ माह को गृह प्रवेश के लिए उत्तम माने जाते हैं। लेकिन आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, और पौष माह में गृह प्रवेश शुभ नहीं माना जाता। वहीं, मंगलवार के दिन भी गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'