Move to Jagran APP

Shukra Rashi Parivartan 2022: साल के अंत में शुक्र का गोचर, इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

Shukra Gochar 2022 शुक्र का गोचर साल के अंत में हो रहा है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए नया साल थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। लेकिन तीन राशियां ऐसी है जिन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां आएगी।

By Shivani SinghEdited By: Shivani SinghUpdated: Tue, 27 Dec 2022 01:49 PM (IST)
Hero Image
Shukra Rashi Parivartan 2022: साल के अंत में शुक्र का गोचर, इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ
नई दिल्ली,  Shukra Transit In Capricorn 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह को धन-ऐश्वर्य और वैभव का कारक माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र की स्थिति ठीक होती है तो भोग, विलास भूमि, भवन का सुख प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल के अंत यानी 29 दिसंबर को शुक्र एक बार फिर राशि परिवर्तन कर रहे हैं। शुक्र के इस गोचर से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है।  

कब हो रहा शुक्र का गोचर 2022

ज्योतिष गणना के अनुसार, 29 दिसंबर को शाम 4 बजकर 13 मिनट पर शनि की राशि मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर 22 जनवरी 2023 तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

शुक्र के गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि

इस राशि में शुक्र का गोचर दसवें भाव में हो रहा है। इसके साथ ही शुक्र की सप्तम दृष्टि चौथे भाव में पड़ रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कार्यस्थल में काम का प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे आपको पदोन्नति के साथ बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। इस अंतराल में निवेश करना लाभकारी होगा। बिजनेस में पैसा लगाने से कई गुना अधिक फल मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि में शुक्र का गोचर पांचवें स्थान में हो रहा है। इसके साथ ही शुक्र की दृष्टि एकादश भाव में पड़ रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी और बिजनेस में अपार सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएगी।

मकर राशि

इस राशि में शुक्र का गोचर  लग्न में होने वाली है। इसके साथ ही शुक्र की दृष्टि सप्तम भाव पर होगी। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।  पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी वाकपटुता से हर किसी को अपना बना लेंगे।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।