Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shukra Gochar 2022: जल्द ही सुख-सुविधाओं के प्रदाता करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

Shukra Gochar 2022 जल्द ही शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश करने जा रहा हैं। ऐसे में तीन ऐसी राशियां हैं जिन्हें इस ग्रह गोचर से बहुत लाभ मिलने वाला है। साथ ही गोचर अवधि में उन्हें जीवन में कई नए बदलाव दिखाई देंगे।

By Shantanoo MishraEdited By: Updated: Tue, 20 Dec 2022 11:38 AM (IST)
Hero Image
Shukra Gochar 2022 शुक्र गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Shukra Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब प्रत्येक ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। तब इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों के जीवन पर भी पड़ता है। यह प्रभाव सकारात्मक अथवा नकारात्मक दोनों रूप में हो सकता है। इससे जातक के जीवन में कई प्रकार के बदलाव आते हैं, जिन्हें वह प्रत्यक्ष रूप से अनुभव करते हैं। बता दें कि जल्द ही शुक्र देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में शुक्र देव को शुभ ग्रह बताया गया है। इसलिए जब कुंडली में शुक्र शुभ स्थिति में होते हैं तो जातक को बहुत लाभ मिलता है और उसका समय अच्छा रहता है। इसके व्यक्ति को सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती।

शुक्र गोचर 2022 (Shukra Gochar 2022 Date)

शास्त्रों में शुक्र देव को दैत्यों का गुरु कहा गया है। साथ ही इन्हें भोग-विलास और सुख-सुविधाओं के प्रदाता माना जाता है। इसलिए जब यह किसी जातक की कुंडली में शुभ स्थिति में उपस्थित रहते हैं तो व्यक्ति को न केवल धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, बल्कि उनपर माता लक्ष्मी की कृपा भी हर समय बनी रहती है। ज्योतिष पंचांग के अनुसार शुक्र 29 दिसंबर को शाम 4 बजकर 13 मिनट मकर राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में तीन ऐसी राशियां हैं, जिन्हें इस दौरान बहुत लाभ मिलेगा।

शुक्र गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ (Shukra Gochar Zodiac Benefits)

मेष राशि- शुक्र गोचर से मेष राशि के जातकों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिलेगी और उन्हें इन्हीं जिम्मेदारियों के कारण धन की प्राप्ति होगी। साथ ही इस अवधि में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। व्यापार में मुनाफे के भी अच्छे योग हैं।

कन्या राशि- शुक्र गोचर से कन्या राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। इस अवधि में उनके नए प्रेम संबंध बन सकते हैं और महिलाओं से जुड़े व्यापार क्षेत्र में उन्नति दिखाई देगी। जिससे उन्हें आर्थिक लाभ भी मिलेगा।

मकर राशि- शुक्र देव 29 दिसंबर को इसी राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मकर राशि को भी इस ग्रह गोचर का लाभ मिलेगा। इस दौरान उन्हें अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी और उनके अटके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

मीन राशि- मीन राशि के जातकों को भी शुक्र गोचर से लाभ मिलेगा। साथ ही इस अवधि में उन्हें भाग्य का पूर्ण साथ प्राप्त होगा। धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं और पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि भी हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।