Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shukra Gochar 2023: शुक्र की वक्र दृष्टि से इन राशियों को रहना होगा सावधान, जरूर करें ये विशेष उपाय

Shukra Gochar 2023 ज्योतिष गणना के अनुसार 7 अगस्त को शुक्र वक्री अवस्था में राशि परिवर्तन करेंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। लेकिन इस दौरान कुछ राशियों पर शुक्र गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में उन्हें कुछ विशेष उपाय जरूर करना चाहिए। जानते हैं शुक्र गोचर से किन को रहना होगा सतर्क और शुक्र के अशुभ दृष्टि से बचने के उपाय।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Sat, 29 Jul 2023 02:57 PM (IST)
Hero Image
Shukra Gochar 2023 शुक्र गोचर से इन राशियों को रहना होगा सतर्क।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shukra Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शुक्र वैभव, सुख-समृद्धि और विलासिता के कारक ग्रह हैं। जिस जातक की कुंडली में शुक्र प्रबल स्थिति में होते हैं, उन जातकों को इन क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है। वहीं जिन जातकों की कुंडली में शुक्र अशुभ दृष्टि में होते हैं, उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

बता दें कि 07 अगस्त को शुक्र कर्क राशि में राशि परिवर्तन करेंगे। इस दौरान वह वक्री अवस्था में होंगे। ऐसे में शुक्र गोचर प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में सर्वाधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। ऐसे में शुक्र से संबंधित कुछ उपाय करने से शुक्र की वक्र दृष्टि से पड़ने वाले दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं-

शुक्र गोचर से इन राशियों को रहना होगा सतर्क

07 अगस्त को शुक्र वक्री अवस्था में राशि परिवर्तन करेंगे। इससे तीन राशि- कर्क, कन्या और कुंभ राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान इन्हें, आर्थिक व कार्य क्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही पारिवारिक जीवन में भी वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है। वहीं स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी उत्पन्न होने की संभावना है। ऐसे में इन राशियों को शुक्र ग्रह से संबंधित कुछ उपायों का पालन जरूर करना चाहिए।

Surya Gochar 2023: स्वराशी सिंह में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, इन राशियों को मिलेगा हर क्षेत्र में लाभ

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय

  • कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए किसी व्यक्ति को सफेद कपड़ा, चावल, दूध, दही, घी, चीनी, मिश्री, कपूर आदि चीजों का दान करना चाहिए।

  • शुक्र के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करके 'ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:' मंत्र का जाप कम से कम 5, 11 या 21 बार करना चाहिए।

  • शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए भोजन में चीनी, चावल, दूध, दही या घी से बने चीजों का सेवन कर सकते हैं।

  • शुक्र की शुभ दृष्टि के लिए जातक को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

  • Budh Shukra Yuti 2023: बुध और शुक्र की युति से इन राशियों को करना होगा आर्थिक क्षेत्र में नुकसान

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।