Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shukra Gochar 2024: जल्द शुक्र देव बदलेंगे अपनी चाल, इन 3 राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ

Shukra Gochar 2024 in Aries Rashi वर्तमान समय में शुक्र देव मीन राशि में विराजमान हैं और 24 अप्रैल को देर रात 11 बजकर 58 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान 05 मई को भरणी और 16 मई को कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके पश्चात 19 मई को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 10 Apr 2024 04:33 PM (IST)
Hero Image
Shukra Gochar 2024: जल्द शुक्र देव बदलेंगे अपनी चाल, इन 3 राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukra Gochar 2024 in Aries Rashi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 24 अप्रैल से वैशाख का महीना शुरू होगा। इस दिन दैत्यों के गुरु शुक्र देव अपनी चाल बदलेंगे। वर्तमान समय में शुक्र देव मीन राशि में विराजमान हैं और 24 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें कई राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। कई राशि के जातकों को सच्चा प्यार मिल सकता है। ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में शुक्र के बली यानी मजबूत होने पर जातक को सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। आइए, भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें: अगले 10 साल तक ये 7 राशियां साढ़े साती से रहेंगी पीड़ित, हो जाएं अभी से सावधान

शुक्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो शुक्र देव 24 अप्रैल को देर रात 11 बजकर 58 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शुक्र देव 19 मई तक रहेंगे। इस दिन सुबह 08 बजकर 43 मिनट शुक्र देव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे।

मिथुन राशि

मेष राशि में गोचर के दौरान शुक्र देव मिथुन राशि के आय भाव में विराजमान रहेंगे। इस भाव में शुक्र देव के रहने से मिथुन राशि के जातकों के आय में वृद्धि होगी। साथ ही अचानक धन लाभ के भी योग हैं। रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि

शुक्र देव राशि परिवर्तन के दौरान करियर भाव में विराजमान होंगे। इस भाव में शुक्र देव के रहने से कर्क राशि के जातकों के पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जॉब की तलाश में लगे लोगों की इच्छा पूरी होगी। कारोबार में भी तेजी देखने को मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि में शुक्र देव उच्च के होते हैं। अतः शुक्र देव इस राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। वर्तमान समय में राहु मीन राशि में विराजमान हैं। शुक्र देव राशि परिवर्तन के दौरान मीन राशि के धन भाव में विराजमान होंगे। इससे मीन राशि की आमदनी बढ़ेगी। कारोबार में अकल्पनीय मुनाफा होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो समय सही रहेगा।

यह भी पढ़ें: वृषभ राशि के जातक जरूर करें ये उपाय, साल 2024 में नहीं होगी धन की कमी

डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'