Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Venus Transit 2024: सावन में इन 4 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, रिश्ते की भी होगी बात

वर्तमान समय में गुरु वृषभ राशि में विराजमान हैं और शुक्र देव कर्क राशि में विराजमान हैं। कुंडली में शुक्र मजबूत रहने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। ज्योतिषियों की मानें तो जल्द ही शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 4 राशि के जातकों को प्रेम संबंध में विशेष लाभ प्राप्त होगा।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 17 Jul 2024 06:44 PM (IST)
Hero Image
Venus Transit 2024: इस दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे शुक्र देव

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। इस माह में ग्रहों की स्थिति अधिकतर राशियों के लिए अनुकूल रहने वाला है। सूर्य देव कर्क राशि में विराजमान हैं। वहीं, शुक्र देव (Shukra Gochar 2024) वर्तमान समय में कर्क राशि में ही विराजमान हैं। जबकि, आने वाले समय में शुक्र देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 4 राशि के जातकों को प्रेम मामले में सबसे लाभ प्राप्त होगा। आइए, इन 4 राशियों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें: सावन में इन 4 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन

सुखों के कारक शुक्र देव 31 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 02 बजकर 33 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि (Venus transit 2024 Leo) में गोचर करेंगे। इस राशि में शुक्र देव 24 दिनों तक रहेंगे। इस दौरान शुक्र देव 11 अगस्त को पूर्वा फाल्गुनी और 22 अगस्त को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 25 अगस्त को कन्या राशि में गोचर करेंगे।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सावन का महीना शुभ साबित होने वाला है। सुखों के कारक शुक्र देव की दृष्टि प्रेम भाव पर पड़ रही है। इसके चलते मेष राशि के जातकों को प्रेम संबंध में सफलता मिलेगी। साथ ही प्रेम संबंध भी मधुर होंगे। प्रेम प्रसंग में पड़े जातकों को पार्टनर का भरपूर प्यार मिलेगा। अगर आप किसी को चाहते हैं, तो सावन के महीने में अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। आपके प्रपोजल को आपका पार्टनर अवश्य ही स्वीकार्य करेगा। मनचाहा प्यार पाने के लिए सावन सोमवार पर शहद से भगवान शिव का अभिषेक करें।

वृषभ और तुला

वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और आराध्या जगत की देवी मां दुर्गा हैं। इन दोनों राशियों पर शुक्र देव की विशेष कृपा बरसती है। शुक्र मजबूत होने के लिए चलते तुला राशि के जातकों को प्रेम सुख प्राप्त होता है। अगर आपकी राशि वृषभ या तुला है, तो सावन महीने में हर सोमवार को स्नान-ध्यान के बाद कच्चे दूध या शुद्ध दही से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। साथ ही प्रेम संबंध मजबूत होता है।

कुंभ राशि

शुक्र देव प्रेम और विवाह के कारक माने जाते हैं। कुंडली में शुक्र मजबूत होने से अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी हो जाती है। ज्योतिष कुंडली में शुक्र मजबूत करने के लिए शिवजी की पूजा करने और सोलह सोमवार का व्रत रखने की सलाह देते हैं। सुखों के कारक शुक्र देव की कृपा सावन महीने में कुंभ राशि के जातकों पर बरसेगी। राशि परिवर्तन के दौरान कुंभ राशि के विवाह भाव पर शुक्र देव की दृष्टि पड़ेगी। इससे प्रेम प्रसंग में पड़े जातकों के मध्य संबंध मधुर होंगे। वहीं, कई जातकों को सावन महीने के दौरान सच्चा प्यार मिल सकता है। रिश्ते को मधुर रखने के लिए सावन सोमवार पर दूध, दही, घी, शहद और पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।

यह भी पढ़ें: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।