Move to Jagran APP

Shukra Grah Parivartan: 11 दिसंबर को तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा शुक्र, जानें किस राशि पर पड़ेगा क्या प्रभाव

Shukra Grah Parivartan विलासिता और ऐश्वर्य के कारक शुक्र 11 दिसंबर 2020 को तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे है। इस राशि में शुक्र देव अगले साल 4 जनवरी तक स्थित रहेंगे। शुक्र को प्रेम और रोमांस के मामले में भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Updated: Wed, 09 Dec 2020 08:37 AM (IST)
Hero Image
Shukra Grah Parivartan: 11 दिसंबर को तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा शुक्र
Shukra Grah Parivartan: विलासिता और ऐश्वर्य के कारक शुक्र 11 दिसंबर 2020 को तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे है। इस राशि में शुक्र देव अगले साल 4 जनवरी तक स्थित रहेंगे। शुक्र को प्रेम और रोमांस के मामले में भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शुक्र का वृश्चिक राशि में आना कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के अशुभ हो सकता है। ऐसे में आपकी चंद्र राशि से कैसे होगा इस गोचर का आप ओर प्रभाव आइये जानते है ज्योतिषाचार्या साक्षी शर्मा से।

मेष:

आपको प्रेम जीवन में प्रगति मिलेगी। लव पार्टनर आपको अधिक प्रेम देगा। वहीं आपके दांपत्य जीवन में भी खुशहाली बढ़ जाएगी। इस अवधि में आप नया वाहन अथवा प्रॉपटी खरीद सकते है। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। अचानक से आपको धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

वृष:

वृष राशि के जातकों के लिये यह समय विवाह के लिये अच्छा है। जिन लोगो को प्रेम विवाह का इंतजार है उनके घर जल्द ही शहनाई बज सकती है। आपका साथी आपको प्रसन्न रखने का प्रयास करेगा। व्यापार में खुशहाली का समय है। कोई नई संपत्ति खरीदने की संभावना है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातक अपने पार्टनर को अधिक समय नही दे पाने के कारण मानसिक परेशानी का शिकार हो सकते है। ऐसे में अपने साथी की बात सुने। लव लाइफ में फिलहाल कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। जितना हो सके अपने परिवारजनों की बात को सुने। बीमार होने के भी आसार बन रहे है अतः अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। जॉगिंग करे।

कर्क:

शुक्र के गोचर से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस अवधि में लिए गए फैसले शानदार होंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में भी वृद्धि होगी। प्यार में रोमांस बढ़ेगा। लव पार्टनर आपसे बेहद खुश रहेगा। संतान से लाभ भी आपको प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा से जुड़े छात्र-छात्राओं को भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

सिंह:

सिंह राशि के जातक अपने पार्टनर से कोई बड़ी अपेक्षा कर रहे है। ऐसे में आपको मन चाहा परिणाम ना मिलने से आपके बीच मनमुटाव हो सकता है। घर में साज सज्जा पर खर्च करेंगे । कार्यस्थल पर भी आप शानोशौकत से पेश आएंगे । अपने बॉस से बेवजह कोई वाद विवाद में ना पड़े।

कन्या:

शुक्र के गोचर से आपको कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं। इस अवधि में आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आपके प्रयास सफल होंगे। इस अवधि में आप धन प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करेंगे। आपकी कड़ी मेहनत भी रंग लाएगी। भाई-बन किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला:

इस अवधि में आप धन की बचत कर पाने में कामयाब होंगे। परिवार की आर्थिक तरक्की होगी और घर में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। धन से जुड़ी आपकी हार्दिक इच्छा पूरी होगी। धन प्राप्ति के नए स्रोत निर्मित होंगे। आपको परिवार का पूरा सुख मिलेगा। अपनी बातों से आप दूसरे लोगों को प्रभावित कर पाने में सफल होंगे।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों का पूरा ध्यान अपनी सुंदरता और ऐश्वर्य पर रहेगा। इस समय आप स्पा ट्रीटमेंट का आनंद भी लेंगे। पार्टनर आपमें रुचि दिखायेगा। साथ ही विवाह योग्य जातको के साथी की तलाश पूर्ण होगी। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। मीठा अधिक ना खाएं।

धनु:

धनु राशि के जातक अपने रोमांस को एक अलग आयाम देंगे। आपके बेडरूम में रेड कलर को शामिल करके समय का लाभ ले। अत्यधिक कामुकता से बचने का समय है। अपने पार्टनर के साथ अपनी फिलिंग शेयर करें। अचानक पैसों का लाभ होने की संभावना है।

मकर:

शुक्र के गोचर से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आप हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। यह गोचर आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। अचानक से आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। इस अवधि में आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी। गोचर के शुभ प्रभाव से आप कोई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

कुम्भ:

कुम्भ राशि के जातकों के लिये समय शुभ नही है। आलस्य की वजह से कार्यस्थल पर लज्जित होना पड़ सकता है। अपने कार्य को पहले से ही पूरा करने की कोशिश करें। साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। घर में फूलों की साज सज्जा पर खर्च कर सकते है।

मीन:

शुक्र का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपको कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। भाई-बहन आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। हालांकि आपका दांपत्य जीवन थोड़ा प्रभावित हो सकता है। इस कारण आप थोड़े मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। पिता जी की सेहत का ध्यान रखें।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '