Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Significance of Cow: गाय को अचानक देखने पर मिलते हैं ये संकेत, देवी-देवताओं की बनी रहती है कृपा

Significance of Cow हिंदू धर्म में प्रकृति से लेकर पशु-पक्षियों तक को विशेष महत्व दिया गया है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सनातन धर्म में तुलसी के पौधे से लेकर गाय तक को पूजनीय माना गया है। ऐसे में हम आज आपको गाय से संबंधित कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं जिनके दिखने पर व्यक्ति को शुभ संकेत मिलते हैं।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Thu, 11 Jan 2024 06:31 PM (IST)
Hero Image
Significance of Cow गाय को अचानक देखने पर क्या संकेत मिलते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Benefits of Cow Worship: सनातन धर्म में गाय का विशेष महत्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब समुद्र मंथन हुआ था तो 14 रत्नों में से एक कामधेनु गाय थी। इसके साथ ही यह भी माना गया है कि गौ माता में सभी देवी-देवता का वास है। शास्त्रों में पहली रोटी गाय के लिए निकालने का विधान है। ऐसा करने से साधक पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

जब आपके घर आए गौ माता

हिंदू मान्यताओं के अनुसार,गाय को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। ऐसे में अगर गाय आपके घर या आंगन में आकर रंभाती है, तो यह बहुत ही शुभ सूचक होता है। ऐसा होने पर गाय को रोटी जरूर खिलाएं। इससे आपको पुण्य फलों की प्राप्ति हो सकती है।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

यदि किसी व्यक्ति को घर में बिना बुलाए गाय आ जाती है तो इसे बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन के सभी कष्ट दूर होने वाले हैं। गाय का आपके घर में अचानक प्रवेश होने का अर्थ है कि आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होने वाली है।

यह भी पढ़ें -  Masik Durgashtami 2024: मासिक दुर्गाष्टमी के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना मां दुर्गा होंगी रुष्ट

धन आगमन का संकेत

यदि किसी व्यक्ति को घर से निकलते समय गाय दिखाई देती है, तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। इस संकेत का अर्थ है कि आपको जल्द ही धन लाभ होने वाला है।

जरूर करें ये उपाय

गाय को हरा चारा खिलाने से बुध ग्रह के अशुभ प्रभान से राहत मिलती है। इसके साथ ही पितृदोष से मुक्ति के लिए गाय को रोजाना या अमावस्या के दिन रोटी, गुड़, चारा आदि खिलाना चाहिए। वहीं, जो साधक गाय की सेवा करते हैं, उसके जीवन में मां लक्ष्मी का वरदान बना रहता है।

यह भी पढ़ें - Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, मनचाहा मिलेगा जीवनसाथी

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'