Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Surya Grahan 2023: सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान

Surya Grahan 2023 अश्विन माह की अमावस्या तिथि 13 अक्टूबर को रात 09 बजकर 50 मिनट से शुरू होगी और 14 अक्टूबर को रात 11 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि मान है। अतः 14 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या है। इस दिन किसी समय पितरों को जलांजलि दे सकते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 04 Oct 2023 06:30 PM (IST)
Hero Image
Surya Grahan 2023: सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान

धर्म डेस्क, नई दिल्ली | Surya Grahan 2023: सनातन धर्म में सर्वपिृत अमावस्या का विशेष महत्व है। इस तिथि के दिन ही श्राद्ध पक्ष का समापन होता है। इस वर्ष 14 अक्टूबर को सर्वपिृत अमावस्या है। इस दिन सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। अतः तर्पण को लेकर साधक संशय में हैं। ज्योतिषियों की मानें तो आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण लगेगा, लेकिन ग्रहण रात्रि काल में है। इसके लिए तर्पण में कोई व्यवधान नहीं आएगा। साधक पचांग द्वारा निर्धारित समय पर पितरों को तर्पण दे सकते हैं। हालांकि, ग्रहण के दौरान 4 राशियों को सावधान रहना होगा। अनदेखी करने से बड़ा नुकसान हो सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र के इन 5 मंदिरों में करें भगवान गणेश के दर्शन, मनचाही मुराद होगी पूरी

शुभ मुहूर्त

अश्विन माह की अमावस्या तिथि 13 अक्टूबर को रात 09 बजकर 50 मिनट से शुरू होगी और 14 अक्टूबर को रात 11 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि मान है। अतः 14 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या है। इस दिन किसी समय पितरों को जलांजलि दे सकते हैं।

सूर्य ग्रहण का समय

ज्योतिषियों की मानें तो सर्वपितृ अमावस्या के दिन भारतीय समयानुसार रात 08 बजकर 34 मिनट से सूर्य ग्रहण शुरू होगा और देर रात 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा। अतः सूतक मान्य नहीं होगा।

4 राशियों को रहना होगा सावधान

वर्तमान समय में सूर्य कन्या राशि में विराजमान हैं। इस दौरान सूर्य देव वृश्चिक राशि के आय भाव, धनु राशि के कारोबार भाव, मकर राशि के भाग्य भाव और सिंह राशि के धन भाव को देख रहे हैं। अतः सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु और मकर राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के दिन सावधान रहना होगा। इस दिन भूलकर भी निवेश न करें और न ही किसी को उधार दें। ग्रहण के समय राहु का प्रभाव बढ़ जाता है। अतः ग्रहण के दिन कोई भी शुभ कार्य न करें।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'