Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Som Pradosh 2024: सोम प्रदोष व्रत पर भगवान शिव को लगाएं इन प्रिय चीजों का भोग, शत्रुओं का होगा नाश

हिंदू नववर्ष का पहला सोम प्रदोष व्रत 20 मई (Som Pradosh 2024 Date) को है। धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रदोष व्रत करने से शत्रुओं का नाश होता है। साथ ही घर में सुख और समृद्धि आती है। प्रदोष व्रत की पूजा में महादेव को प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए। इससे प्रभु प्रसन्न होते हैं और पूजा सफल होती है।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sun, 19 May 2024 05:15 PM (IST)
Hero Image
Som Pradosh 2024: सोम प्रदोष व्रत पर भगवान शिव को लगाएं इन प्रिय चीजों का भोग, शत्रुओं का होगा नाश

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kab Hai Som Pradosh 2024: देवों के देव महादेव को त्रयोदशी तिथि समर्पित है। हर माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। इस बार हिंदू नववर्ष का पहला सोम प्रदोष व्रत 20 मई को है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत करने से शत्रुओं का नाश होता है। साथ ही घर में सुख और समृद्धि आती है। प्रदोष व्रत की पूजा में महादेव को प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए। इससे प्रभु प्रसन्न होते हैं और पूजा सफल होती है। आइए जानते हैं प्रदोष व्रत पर भगवान शिव को किन चीजों का भोग लगाना फलदायी होगा।

यह भी पढ़ें: Som Pradosh 2024: सोम प्रदोष के दिन भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें, कर्ज से मिलेगी मुक्ति

इन चीजों का लगाएं भोग (Lord Shiv Bhog List)

  • प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा करें और भोग लगाएं। मान्यता है कि प्रदोष व्रत की पूजा के दौरान महादेव को दही और घी का भोग लगाने से जीवन में आने वाले सभी कष्ट खत्म होते हैं और साधक का जीवन सुखमय होता है। साथ ही संतान सुख की प्राप्ति होती है।
  • माना जाता है कि भगवान शिव को मालपुआ प्रिय है। प्रदोष व्रत के दिन घर में मालपुआ बनाकर भगवान भोलेनाथ को भोग लगाएं।
  • इसके अलावा प्रभु के भोग में आप भांग और धतूरा शामिल कर सकते हैं। मान्यता है कि इन चीजों का भोग लगाने से बिजनेस में वृद्धि होती है।

भोग लगाते समय इस मंत्र का करें जाप (Bhog Mantra)

त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

इस मंत्र का अर्थ है कि हे भगवान जो भी मेरे पास है। वो आपका दिया हुआ है। मैं आपको दिया हुआ अर्पित करता हूं। मेरे इस भोग को आप स्वीकार करें।

सोम प्रदोष व्रत 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Som Pradosh Vrat 2024 Date and Shubh Muhurat )

पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की ​त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 20 मई, 2024 को दोपहर 03 बजकर 58 पर होगी। वहीं, ​इस तिथि की समाप्ति अगले दिन यानी 21 मई, 2024 को शाम 05 बजकर 39 मिनट पर होगी। ऐसे में साल का पहला सोम प्रदोष व्रत 20 मई को रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: Som Pradosh 2024: सोम प्रदोष के दिन भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें, कर्ज से मिलेगी मुक्ति

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।