Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Som Pradosh Vrat 2024: सोम प्रदोष पर चढ़ाएं भगवान शिव को ये 2 चीजें, मिलेगा पूजा का पूरा फल

प्रदोष व्रत को हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। महीने में दो प्रदोष व्रत आते हैं। इस बार यह 20 मई 2024 दिन सोमवार को रखा जाएगा। सोमवार को पड़ने की वजह से इसे सोम प्रदोष (Som Pradosh Vrat 2024) के नाम से जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भोलेनाथ की विशेष पूजा की जाए तो उनका पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होता है।

By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Thu, 16 May 2024 02:11 PM (IST)
Hero Image
Som Pradosh Vrat 2024: शिव जी को अर्पित करें उनकी प्रिय चीजें -

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Som Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत का सनातन धर्म में बड़ा महत्व है। यह भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित है। इस शुभ दिन पर साधक भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही उनका आशीर्वाद लेने के लिए शिवालय जाते हैं। इस बार यह व्रत 20 मई, 2024 दिन सोमवार को रखा जाएगा। सोमवार को पड़ने की वजह से इसे सोम प्रदोष के नाम से जाना जाता है।

धार्मिक दृष्टि से सोम प्रदोष को बहुत अच्छा माना जाता है, ऐसे में अगर इस दिन शिव जी को उनकी प्रिय चीज चढ़ाई जाए, तो वो बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं।

अवश्य चढ़ाएं बेलपत्र

सोम प्रदोष व्रत अपने आप में बेहद फलदायी होता है। वहीं, इस दिन शिव पूजन के दौरान बेलपत्र जरूर अर्पित करना चाहिए, क्योंकि बेलपत्र के बिना शिव पूजा अधूरी मानी जाती है, लेकिन इसे चढ़ाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसकी संख्या तीन या पांच होनी चाहिए, जो लोग ऐसा करते उन्हें महादेव की कृपा से धन और वैभव की प्राप्ति होती है।

गंगाजल से करें अभिषेक

सोम प्रदोष के दिन भगवान की विधि अनुसार, पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा इस दिन उनका गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। इससे शिव जी बहुत प्रसन्न होते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो लोग इस दिन भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करते हैं उनके सभी पापों का नाश होता है। साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है।

सोम प्रदोष व्रत, 2024 कब रखा जाएगा ?

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की ​त्रयोदशी तिथि 20 मई, 2024 दिन सोमवार दोपहर 03 बजकर 58 पर शुरू होगी। वहीं, ​इस तिथि की समाप्ति अगले दिन यानी 21 मई, 2024 दिन मंगलवार शाम 05 बजकर 39 मिनट पर होगी। त्रयोदशी तिथि में प्रदोष काल 20 मई को पड़ रहा है, जिसके चलते साल का पहला सोम प्रदोष व्रत 20 मई को रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: Shri Hari Pujan: भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए करें इस स्तोत्र का पाठ, बनेंगे सभी बिगड़े काम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।