Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Somwar Puja: सोमवार को राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, चमक जाएगी आपकी फूटी किस्मत

सोमवार का दिन भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए खास माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की भक्ति भाव से पूजा करने का विधान है। साथ ही जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए व्रत भी किया जाता है। मान्यता है कि व्रत को करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही घर में सुख समृद्धि एवं खुशहाली का आगमन होता है।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sun, 15 Sep 2024 05:11 PM (IST)
Hero Image
Lord shiv: सोमवार को जरूर करें दान

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सोमावर के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करना फलदायी साबित होता है। इस दिन शिव परिवार की सच्चे मन से उपासना की जाती है। साथ ही श्रद्धा अनुसार दान किया जाता है। मान्यता है कि गरीब लोगों में राशि अनुसार दान (Somwar Daan) करने से जातक को भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है और सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही जीवन की सभी प्रकार की परेशानियों का अंत होता है।

 

राशि अनुसार दान

  • मेष राशि के जातक सोमवार के दिन मसूर की दाल और लाल मिर्च का दान करें।
  • वृषभ राशि के जातक सोमवार के दिन  चावल, चीनी और नमक का दान करें।
  • मिथुन राशि के जातक सोमवार के दिन  हरे रंग के मौसमी फलों का दान करें।
  • कर्क राशि के जातक सोमवार के दिन  दूध, दही, चावल और मिश्री का दान करें।

यह भी पढ़ें: Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन पूजा के समय करें ये 5 आसान उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर

  • सिंह राशि के जातक सोमवार के दिन  गुड़ और लाल रंग के कपड़े का दान करें।
  • कन्या राशि के जातक सोमवार के दिन साबुत मूंग और हरे रंग की चूड़ियों का दान करें।
  • तुला राशि के जातक सोमवार के दिन सफेद रंग के कपड़े और शुद्ध घी का दान करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक सोमवार के दिन  गुड़, शहद और मसूर की दाल का दान करें।
  • धनु राशि के जातक सोमवार के दिन पके केले और पीले रंग के वस्त्र का दान करें।
  • मकर राशि के जातक सोमवार के दिन चमड़े के जूते-चप्पल और छतरी का दान करें।
  • कुंभ राशि के जातक सोमवार के दिन काले तिल और काले रंग के कपड़े का दान करें।
  • मीन राशि के जातक सोमवार के दिन चने की दाल,केसर युक्त दूध का दान करें।

इन मंत्रों का करें जप

  • ओम नम: शिवाय
  • ओम महेश्वराय नमः
  • ओम पशुपतये नमः
  • ऊँ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊँ नमः
  • नमामिशमीशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं
  • ऊँ शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ऊँ
  • ऊँ क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊँ नमः शिवाय
  • ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ

यह भी पढ़ें: Somwar Puja: इस स्तुति के पाठ से विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जल्द बजेगी शहनाई

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।