Move to Jagran APP

Vishnu Sahasranamam: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करते समय ध्यान रखें ये नियम, छूमंतर हो जाएंगी सारी समस्याएं

भगवान विष्णु को जगत के पालनहार के रूप में भी जाना जाता है। भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित माना जाता है। विष्णु सहस्रनाम एक प्राचीन स्तोत्र है जिसमें भगवान विष्णु के सहस्र अर्थात हजार नामों का उल्लेख मिलता है। ऐसे में यदि कोई साधक पूरे विधि-विधान से रोजाना इसका पाठ करता है तो उसे जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Published: Wed, 22 May 2024 10:34 AM (IST)Updated: Wed, 22 May 2024 10:34 AM (IST)
Sri Vishnu Sahasranama Stotram विष्णु सहस्रनाम का पाठ करते ध्यान रखें ये नियम।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sri Vishnu Sahasranama Stotram: माना जाता है कि जिस साधक पर प्रभु श्री हरि की कृपा दृष्टि पड़ती है, उसे जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। ऐसे में आप रोजाना विष्णु सहस्रनाम का पाठ करके भगवान श्री हरि के कृपा के पात्र बन सकते हैं, लेकिन इसके पाठ से पहले कुछ नियमों का ध्यान रखा जाना भी जरूरी है। तो चलिए जानते हैं विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने के नियम।

कब कर सकते हैं पाठ

वैसे तो विष्णु सहस्रनाम का पाठ नियमित रूप से अपनी सुविधानुसार किसी भी समय किया जा सकता है। लेकिन सूर्योदय के समय इसका पाठ करना सबसे बेहतर माना गया है। सबसे पहले श्रद्धा भाव से विष्णु जी और माता लक्ष्मी का आह्वान करें और इसके बाद पाठ शुरू करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा हमेशा घर-परिवार पर बनी रहती है।

जरूर ध्यान रखें ये बातें

विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने के पहले साधक को अपनी पवित्र और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखना चाहिए। व्रत रखकर ही पाठ करें। विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करते समय, मंदिर में ‘जल कलश’ या एक गिलास पानी अवश्य रखें और पीले रंग के वस्त्र पहनकर ही विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

इस दौरान इस बात का ध्यान जरूर रखें की आपका उच्चारण एकदम सही होना चाहिए। पाठ पूरा होने के बाद श्री हरि विष्णु की विधिवत पूजा करके गुड़ या पीली मिठाई अर्पित करें। इस बात का भी ख्याल रखें कि पाठ करते समय पूरा ध्यान केवल पाठ पर ही होना चाहिए, बीच में कोई अन्य कार्य न करें।

यह भी पढ़ें - Chaturmas 2024: चातुर्मास में रोजाना करें ये एक काम, बरसेगी प्रभु श्री हरि की कृपा

मिलते हैं ये लाभ

विष्णु सहस्रनाम के पाठ द्वारा विष्णु जी के हजार नामों का ध्यान करने से व्यक्ति सभी पापों से मुक्त हो जाता है। साथ ही पूरे विधि-विधान से इसका पाठ करने से जातक के विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होने लगती हैं। इसका नियमित पाठ व्यक्ति के मन से भय और तनाव को दूर होता है। साथ ही ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, बृहस्पति की पीड़ा दूर करने के लिए इसका पाठ करना अति फलदायी है। इस पाठ को करने से साधक के घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.