Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Surya Budh Yuti 2023: जल्द होने जा रही है सूर्य और बुध की युति, इन राशियों के शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन

Surya Budh Yuti 2023 ज्योतिष में ग्रहों की युति को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रत्येक ग्रह एक अवधि के बाद राशिपरिवर्तन करते हैं जिनके कारण ग्रहों की युति का संयोग बनता है। बता दें कि जल्द ही मेष राशि में बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Wed, 05 Apr 2023 12:57 PM (IST)
Hero Image
Surya Budh Yuti 2023: सूर्य और बुध की युति से इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Surya Budh Yuti 2023: ज्योतिष शास्त्र में योग एवं ग्रहों की चाल पर विशेष ध्यान रखा जाता है। बता दें कि सभी ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद गोचर करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। ज्योतिष पंचांग के अनुसार, इस महीने 14 अप्रैल, शुक्रवार (Surya Gochar 2023 Date) के दिन सूर्य देव मेष राशि में गोचर करेंगे, जिसे मेष संक्रांति के नाम से जाना जाएगा। साथ ही मेष राशि में पहले से ही बुध ग्रह विराजमान हैं।

ज्योतिषविदों के अनुसार 14 अप्रैल के दिन सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही सूर्य और बुध युति से सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस राशि में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं बुधादित्य योग से किन राशियों को मिल रहा है लाभ।

सिंह राशि

सूर्य और बुध की युति से बन रहे बुधादित्य योग का सकारात्मक प्रभाव सिंह राशि के जातकों पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान पदोन्नति के प्रबल संकेत मिल रहे हैं और आय में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। न्यायिक मामलों में भी जातक को सफलता मिल सकती है। व्यापार क्षेत्र से जुड़े जातकों पर भी इस युति का शुभ प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

कर्क राशि

बुधादित्य योग का शुभ प्रभाव कर्क राशि पर भी पड़ सकता है। इस अवधि में साहस व पराक्रम में वृद्धि हो सकती है और साथ ही भाई बहनों का भी सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापार क्षेत्र से जुड़े जातकों को भी सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं और उनके संबंध अपने साथियों के अच्छे हो सकते हैं। आर्थिक वृद्धि के भी योग बन रहे हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग शुभ साबित होने वाला है। इस अवधि में जातक को संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है और प्रतियोगी परीक्षा की तयारी कर रहे छात्रों को भी इस दौरान सफलता प्राप्त हो सकती है। अविवाहित जातकों को भी इस अवधि में विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।