Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Surya Chandra Rahu Yuti 2023: मेष राशि में बन रहा है तीन ग्रहों की युति का संयोग, ये चार राशियां रहें सतर्क

Surya Chandra Rahu Yuti 2023 ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति पर विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है। बता दें कि 19 अप्रैल को चंद्र ग्रह ने मेष राशि में प्रवेश किया है और इसी राशि में सूर्य और राहु ग्रह दोनों मौजूद हैं।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Thu, 20 Apr 2023 10:07 AM (IST)
Hero Image
Surya Chandra Rahu Yuti 2023 सूर्य, चंद्र और राहु की युति से इन राशियों को रहना होगा सतर्क।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Surya Chandra Rahu Yuti 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। आज यानी सूर्य ग्रहण के दिन मेष राशि में तीन प्रमुख ग्रहों की युति का संयोग बन रहा है। यह ग्रह चंद्र सूर्य और राहु हैं। बता दें कि 19 अप्रैल को चंद्र देव ने मेष राशि में प्रवेश किया है और इस राशि में पहले से ही सूर्य और राहु गृह मौजूद हैं। ज्योतिष विद्वान इस युति को अशुभ मान रहे हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्य और चंद्र दोनों ग्रह राहु के बहुत बड़े दुश्मन हैं और शत्रुता का भाव रखते हैं। जिस वजह से इस युति का अशुभ प्रभाव कुछ राशियों पर पढ़ने वाला है। लेकिन 4 राशियों ऐसी हैं, जिन्हें इस दौरान सर्वाधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए यह युति हानिकारक साबित हो सकती है। इस दौरान फिजूल खर्ची में बढ़ोतरी और जेब पर बोझ पड़ सकता है। सेहत संबंधित परेशानियां भी जातक को उठानी पड़ सकती है। कार्यस्थल या घर पर वाद-विवाद के संकेत मिल रहे हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह युति अशुभ साबित हो सकता है। इस दौरान नया काम नहीं शुरू करने की सलाह दी जाती है। वहीं किसी को पैसे उधार ना दें इसकी भी सलाह दी जाती है। इस दौरान जातक का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यस्थल पर किसी से भी विवाद ना हो इस बात का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य, चंद्र और राहु की युति नुकसानदेह साबित हो सकती है। इस दौरान मानसिक तनाव बढ़ सकता है, वहीं फिजूल खर्ची में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान संभल कर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि कोई बड़ा आरोप लग सकता है। स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को सूर्य, चंद्र और राहु युति के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस विधि का प्रभाव स्वास्थ्य पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है। साथ ही माताजी की सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा। व्यापार अथवा कारोबार में कुछ समस्याएं आ सकती है। उसके साथ आर्थिक स्थिति पर भी विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।