Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Raviwar Ke Upay: जीवन में चाहते हैं सभी सुखों की प्राप्ति, तो रविवार को जरूर आजमाएं ये उपाय

सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र खास महत्व बताया गया है। इस शास्त्र में रविवार के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार को चमत्कारी उपाय करने से जीवन की परेशानियों का अंत होता है और सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं रविवार के उपायों के बारे में।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sat, 21 Sep 2024 05:25 PM (IST)
Hero Image
Raviwar Ke Upay: रविवार के चमत्कारी उपाय

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव (Surya Dev Puja) को समर्पित है। मान्यता है कि जिस पर सूर्य देव की कृपा हो, उसे जीवन में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं, सूर्य अशुभ स्थिति में होने की वजह से मान-सम्मान की हानि का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस तरह की समस्याओं को लेख में दिए गए उपायों (Raviwar Ke Upay) के द्वारा दूर किया जा सकता है।  

रविवार के उपाय 

  • रविवार के दिन गरीब लोगों में श्रद्धा अनुसार चावल, दूध और गुड़ समेत आदि चीजों का दान करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और साधक को जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है।
  • यदि आप जीवन में धन संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए रविवार का दिन शुभ माना जाता है। रविवार के दिन शाम को घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। मान्यता के अनुसार, इस टोटके को करने से परिवार के सदस्यों पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
  •  अपनी मुरादें पूरी करने के लिए रविवार का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद बरगद के पत्ते पर अपनी इच्छाएं लिखें और इसके बाद इसे बहते जल में प्रवाहित कर दें। इससे जातक की सभी मनचाही मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

यह भी पढ़ें: Raviwar Ke Upay: रविवार के दिन जरूर आजमाएं चमत्कारी उपाय, जीवन की सभी परेशानी होंगी दूर

इन कार्यों से बनाएं दूरी

  • रविवार के दिन बाल और नाखून काटने की सख्त मनाही है। माना जाता है कि रविवार के दिन इन कार्यों को करने से साधक को जीवन में कई तरह की परेशानियों सामना करना पड़ता है।
  • इसके अलावा पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर रविवार को किसी जरूरी काम से यात्रा करनी है, तो यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले पान या घी का सेवन करें।
  • जगत के पालनहार भगवान विष्णु को तुलसी का पौधा प्रिय है। धार्मिक मत है कि रविवार और एकादशी तिथि के दिन तुलसी के पत्तों को नहीं तोडना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं, जिसकी वजह से धन की कमी हो सकती है।  

यह भी पढ़ें: Surya Dev Puja: रविवार को पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जप, सभी संकट होंगे दूर

 

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।