Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Surya Gochar 2023: कर्क राशि में विपरीत दिशा में विचरण करेंगे शुक्र देव, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Surya Gochar 2023 सभी ग्रह एक अवधि के बाद अपनी चाल बदलते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। बता दें कि 16 जुलाई के दिन ग्रहों के राजा सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में तीन राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Sun, 09 Jul 2023 02:48 PM (IST)
Hero Image
Surya Gochar 2023: पढ़िए सूर्य गोचर से किन राशियों को मिलेगा लाभ।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Surya Gochar 2023, Budhaditya Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रहों का अपना एक विशेष महत्व है। इन सभी में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य जब राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार से पड़ता है। बता दें कि 17 जुलाई को सुबह 05:19 पर सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

ज्योतिषविदों के अनुसार, इस राशि में पहले से बुध ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में 17 जुलाई को कर्क राशि में बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें सर्वाधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं, किन-किन राशियों को मिलेगा बुधादित्य राजयोग से लाभ?

कन्या राशि

सूर्य और बुध की युति से बन रहे बुधादित्य राजयोग का शुभ प्रभाव कन्या राशि के जातकों पर पड़ सकता है। इस दौरान आकस्मिक धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही पुराने निवेश से लाभ की प्राप्ति होगी। इसके साथ संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आय में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं और आर्थिक स्थिति इससे संतुलित रहेगी। इसके साथ शुरू किए गए कार्य में जातक को सफलता प्राप्त हो सकती है।

कर्क राशि

बुधादित्य राजयोग का निर्माण कर्क राशि में हो रहा है, जिससे इस राशि को भी लाभ मिलेगा। इस दौरान आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और साझेदारी के साथ चल रहे व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। गोचर की अवधि में जीवन साथी को भी उन्नति प्राप्त हो सकती है। इसके साथ वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं भी दूर होने की संभावना है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग फलदाई साबित हो सकता है। इस अवधि में जातक को भौतिक सुखों की प्राप्ति करेंगे। वहीं व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को इस द्वारा लाभ प्राप्त हो सकता है इस अवधि में वाहन, चल-अचल, संपत्ति या अन्य महत्वपूर्ण चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। साथ ही जातकों को पैतृक संपत्ति से भी लाभ प्राप्त होगा। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी इस दौरान लाभ मिल सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।