Move to Jagran APP

Surya Gochar 2023: सूर्य करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन, जानिए किस तरह पड़ेगा सभी राशियों पर इसका प्रभाव?

Surya Gochar 2023 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। बता दें कि सूर्य सिंह राशि में 17 अगस्त 2023 की दोपहर 01 बजकर 23 मिनट पर प्रवेश करने जा रहे हैं। इस दौरान कुछ राशियों को लाभ मिलेगा और कुछ राशियों को इस दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Wed, 16 Aug 2023 03:12 PM (IST)
Hero Image
Surya Gochar 2023: सूर्य गोचर से किस तरह पड़ेगा सभी राशियों पर प्रभाव।
नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Surya Gochar 2023: ज्योतिष पंचांग के अनुसार, 17 अगस्त 2023 को दोपहर 01 बजकर 23 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, सूर्य गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को ग्रहों का राजा बताया गया है। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य प्रबल अवस्था में होता है, उन्हें जीवन में कई प्रकार की सफलताएं मिलती हैं। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस दौरान सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, किन-किन राशियों को रहना होगा सूर्य गोचर से लाभ और किन्हें रहना होगा सतर्क?

सूर्य गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ

  • मेष राशि- सूर्य का यह गोचर जातक जीवन में अनुकूल प्रभाव लेकर आने वाला है। इस अवधि में जातक को आशातीत सफलता प्राप्त होगी। रुके हुए सरकारी कार्य इस अवधि में आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। छात्रों का अध्ययन में मन लगेगा। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त होगी।

  • कर्क राशि- इस अवधि में जातक सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। व्यापार में लाभदायक सौदे हाथ आएंगे, जिससे भविष्य में बहुत धन अर्जित होगा। पूर्व में सोची हुई योजनाओं को आसानी से क्रियान्वित कर लेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। जातक प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। इस अवधि में उच्च व्यक्तित्व वाले नए मित्र बनेंगे।

  • सिंह राशि- सूर्य आपकी ही राशि में गोचर करेंगे, जिससे जातक के बहुत पुराने रुके हुए कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मन में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र पर अधिकारी आप की प्रशंसा करेंगे। साथ ही भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव होंगे।

  • मीन राशि- सूर्य गोचर से जातक में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कोई पुरानी चली आ रही बीमारी से निजात पाएंगे। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव होगा, जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा। आप व्यायाम और योगा को भी अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है। सरकारी रुके हुए कार्य इस अवधि में पूर्ण हो जाएंगे।

सूर्य गोचर से ये राशियां हो जाएं सावधान

  • कन्या राशि- जातक पर गोचर का प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इस अवधी में जातक अनावश्यक धन व्यय करेंगे। साथ ही इस अवधी में हर प्रकार का लेन-देन करने से बचें। रोड दुर्घटना हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। स्वास्थ अचानक से बिगड़ सकता है, सावधानी बरतें।

  • मकर राशि- यह समय जातक के लिए संघर्षपूर्ण रहेगा। अधिक परिश्रम करने के बावजूद भी कार्य समय पर पूर्ण नहीं कर पाएंगे। जिसके कारण मन में अशांति व्याप्त रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। भोजन समय पर करें। इस अवधि में डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं।

  • कुंभ राशि- इस अवधि में दांपत्य जीवन को लेकर उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में अशांति व्याप्त रहेगी, छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई और क्लेश होगा, सतर्क रहें। व्यापार में हानी हो सकती है। कोई निकट के व्यक्ति के द्वारा जातक के साथ छल किया जा सकता है, सतर्क रहें। जातक संतान के व्यवहार को लेकर भी चिंतित रह सकते हैं।

सूर्य गोचर से इन राशियों को मिलेगा मिश्रित फल

  • वृषभ राशि- सूर्य गोचर जातक के लिए मिश्रित फल प्रदान करने वाला रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। व्यापार सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वह अध्ययन में मन लगाएं। इस अवधि में जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें।

  • मिथुन राशि- इस अवधि में परिस्थितियां जातक की आशाओं के अनुकूल रहेगी। किंतु निकट के व्यक्ति के द्वारा भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा सकती है, सतर्क रहें। इस अवधि में शेयर बाजार में निवेश से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। इस अवधि में किसी भी प्रकार का आर्थिक जोखिम लेना सही नहीं है।

  • तुला राशि- सूर्य गोचर जातक मिश्रित फल प्रदान करने वाला रहेगा। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है। अध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा। परिवार को लेकर भ्रमण पर जा सकते हैं। जीवन साथी के साथ नोकझोंक हो सकती है।

  • वृश्चिक राशि- गोचर जातक के लिए सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य इस अवधि में पूर्ण न कर पाने के कारण मन व्यथित रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में नए सौदे हाथ आएंगे। स्वभाव में आलस्य रहेगा, जिससे हर काम मे विलम्ब हो सकता है, इससे बचें। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

  • धनु राशि- सूर्य गोचर जातक के जीवन में शुभ और फलदाई रहेगा। इस अवधि में धैर्य और विवेक से कार्य करें। आर्थिक रूप से यह गोचर अच्छा रहेगा। सलाह दी जाती है क्रोध में आकर किसी का अपमान ना करें। गले या छाती में संक्रमण सम्बंधित परेशानी रहेगी। लंबी यात्रा टाल दें अन्यथा हानि हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।