Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Surya Gochar 2023: स्वराशी सिंह में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, इन राशियों को मिलेगा हर क्षेत्र में लाभ

Surya Gochar 2023 ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा गया है। सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी कहे जाते हैं। बता दें कि अगस्त मास के मध्य में सूर्य इस राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। इस अवधि में कुछ राशियों को आर्थिक व कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Fri, 28 Jul 2023 04:24 PM (IST)
Hero Image
Surya Gochar 2023: सूर्य गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Surya Gochar 2023: सूर्य देव को ग्रहों का राजा भी कहा जाता है। जिस जातक की कुंडली में सूर्य उच्च स्थिति में होते हैं, उन जातकों को विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलता है। साथ ही जीवन में आ रही कई प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं।

बता दें कि 17 अगस्त को सूर्य देव स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। सिंह राशि में सूर्य के प्रवेश से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा, वहीं कुछ राशियों के जीवन में समस्याएं उतपन्न हो सकती है। आइए जानते हैं, सूर्य गोचर से किन राशियों को आर्थिक क्षेत्र में मिलेगा लाभ?

मिथुन राशि

सूर्य गोचर से मिथुन राशि के जातकों को लाभ प्राप्त हो सकता है। इस अवधि में उन्हें कार्यक्षेत्र में अच्छे कार्य के लिए प्रशंसा प्राप्त होगी। साथ ही पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। इस अवधि में लंबे समय से रुके हुए कार्यों से भी छुटकारा मिलेगा। साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का भरपूर मौका मिलेगा।

कर्क राशि

सूर्य गोचर का सकारात्मक प्रभाव कर्क राशि के जातकों पर पड़ सकता है। साथ ही इस दौरान जातकों को आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। लेकिन इस दौरान वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है, इससे काम बिगड़ सकता है। इसके साथ जातकों को कार्यक्षेत्र में भी लाभ प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि

सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विभिन्न क्षेत्रों में लाभ प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही स्वास्थ्य में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आपके द्वारा की गई मदद से भी लाभ प्राप्त होगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।