Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण के बाद राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, कारोबार में मिलेगी सफलता

अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित है। आश्विन माह की अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस बार सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का साया रहेगा। धार्मिक मान्यता है कि सूर्य ग्रहण ( Solar Eclipse 2024) के बाद स्नान और पूजा कर विशेष चीजों का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Wed, 02 Oct 2024 04:10 PM (IST)
Hero Image
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण के बाद दान करने से होती है शुभ फल की प्राप्ति

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, जिसकी वजह से पृथ्वी पर सूर्य की रोशनी नहीं पहुंच पाती है। इस घटना को सूर्य ग्रहण ( Surya Grahan 2024) कहा जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान लोगों के जीवन पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आप जातक अपनी राशि अनुसार दान कर इन अशुभ प्रभाव को दूर सकते हैं। मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के बाद दान करने से जीवन की सभी तरह की समस्या दूर होती है।

राशि अनुसार दान

  • मेष राशि के जातक सूर्य ग्रहण के बाद लाल रंग के वस्त्र का दान करें।
  • वृषभ राशि के सूर्य ग्रहण के बाद चावल, चीनी और दूध का दान करें।
  • मिथुन राशि के जातक सूर्य ग्रहण के बाद साबुत मूंग का दान करें।
  • कर्क राशि के जातक सूर्य ग्रहण के बाद सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।
  • सिंह राशि के जातक सूर्य ग्रहण के बाद गुड़, मूंगफली और मसूर दाल का दान करें।
  • कन्या राशि के जातक सूर्य ग्रहण के बाद मौसमी फल एवं सब्जी का दान करें।
  • तुला राशि के जातक सूर्य ग्रहण के बाद खीर बनाकर लोगों के मध्य वितरित करें।
  • धनु राशि के जातक सूर्य ग्रहण के बाद केसर युक्त दूध राहगीरों के मध्य वितरित करें।
  • मकर राशि के जातक सूर्य ग्रहण के बाद शनि मदिर में काले तिल और तेल भेंट करें।
  • कुंभ राशि के जातक सूर्य ग्रहण के बाद गरीबों के मध्य कपड़े एवं चप्पल का दान करें।
  • मीन राशि के जातक सूर्य ग्रहण के बाद केले, बेसन के लड्डू और पेड़े का दान करें।

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2024: इस दिन लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें क्या करें और क्या न करें?

इस दिन लगेगा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024 Dates And Time In India)

पंचांग के अनुसार, आश्विन माह की अमावस्या यानी 02 अक्टूबर (Solar Eclipse 2024 Date) को वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण है।

02 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण (2 October 2024 Grahan Time in India) की शुरुआत रात 09 बजकर 13 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन मध्यरात्रि में 03 बजकर 17 मिनट पर होगा।

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2024: सर्वपितृ अमावस्या पर रहेगा सूर्य ग्रहण का साया, जानें कब और कहां दिखेगा इसका असर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'