Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Swapna Shastra: क्या आपको भी सपने में दिखती हैं छोटी कन्याएं? तो समझ लें जल्द बदलेगी किस्मत

Dream Science स्वप्न शास्त्र में हर सपने का अपना एक महत्व है। कुछ सपने अशुभ श्रेणी में आते हैं तो कुछ शुभ। ऐसे में यदि आपको सपनों में छोटी कन्याओं का दर्शन हो तो इसका अर्थ आपको जान लेना चाहिए जो इस प्रकार है-

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Sun, 29 Oct 2023 02:12 PM (IST)
Hero Image
Dream Science

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र को लेकर लोगों की अपनी- अपनी धारणाएं हैं। कहा जाता है कि सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत देते हैं। स्वप्न शास्त्र में हर सपने का अपना एक महत्व है। कुछ सपने अशुभ श्रेणी में आते हैं, तो कुछ शुभ। ऐसे में यदि आपको सपनों में छोटी कन्याओं का दर्शन हो, तो इसका अर्थ आपको जान लेना चाहिए, जो इस प्रकार है-

लाल जोड़े में कन्या का दर्शन

अगर आपको सपने में कन्या लाल जोड़े में दिखाई देती है, तो आपको खुश हो जाना चाहिए। क्योंकि यह सपना शुभ है। इस सपने का अर्थ है कि आपके घर में कोई मांगलिक कार्य होने वाला है।

सपने में छोटी कन्या का दर्शन

सनातन धर्म में छोटी कन्याओं को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। ऐसे में यदि आपको सपने में छोटी कन्या दिखाई दे, तो इसका अर्थ है कि आपको बड़ा धन लाभ होने वाला है। साथ ही आपके जीवन से आर्थिक तंगी दूर होने वाली है।

प्रसाद देते हुए कन्या का दर्शन

सपने में कन्या का प्रसाद देना भी शुभ माना गया है। इस सपने का सीधा अर्थ है कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि का वास होने वाला है। साथ ही ईश्वर की कृपा आपको मिलने वाली है। माना जाता है कि ऐसे सपने बहुत ही भाग्यशाली लोगों को आते हैं।

मुस्कुराती हुई कन्या का दर्शन

अगर आपको सपने में कन्या मंद-मंद मुस्कुराते हुए दिखाई दे, तो इसका साफ अर्थ है कि आपके जीवन से सभी परेशानियों का अंत जल्द होने वाला है। ऐसे में अगर आपको ऐसा सपना दिखता है, तो आपको खुश हो जाना चाहिए। इसके साथ ही इस सपने का जिक्र किसी दूसरे से नहीं करना चाहिए, क्योंकि उसका प्रभाव कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें : Karwa Chauth 2023: करवा चौथ की पूजा में इन चीजों का रखें ध्यान, मिलेगा सौभाग्य का वरदान

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'