Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Swapna Shastra: इन सपनों को न करें अनदेखा, जीवन में होगा बड़ा बदलाव

Swapna Shastra स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। ऐसा माना जाता है कि सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी देते हैं। कुछ सपने शुभ होते हैं वहीं कुछ अशुभ। हालांकि आज हम उन सपनों के बारे में बात करेंगे जिनको भूलकर भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं -

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Mon, 22 Jan 2024 09:08 AM (IST)
Hero Image
Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र का महत्व जानें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली।Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र में हर सपने का खास महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि सपने आने वाले समय के बारे में जानकारी देते हैं। कुछ सपने शुभ होते हैं और कुछ अशुभ। हालांकि आज हम उन सपनों के बारे में बात करेंगे, जिनको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तो आइए उन चीजों के बारे में बात करते हैं -

यह भी पढ़ें: Ramlala Pran Pratishtha: प्राण-प्रतिष्ठा के समय करें इस चमत्कारी चालीसा का पाठ, दूर हो जाएंगे सभी दुख और संताप

स्वप्न शास्त्र में बताए गए शुभ सपने -

सपने में झरने का दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में झरने का दिखना बेहद शुभ माना गया है। अगर आप सपने में झरना देखते हैं, तो इसका सीधा अर्थ है कि आपकी परेशानियों का अंत होने वाला है। साथ ही जीवन में खशियों का आगमन होने वाला है।

सपने में खुद को उड़ान भरते हुए देखना

अगर आप कभी भी सपने में खुद को उड़ान भरते हुए देखते हैं, तो यह एक शुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में खुद को उड़ते हुए देखने का मतलब है कि जीवन में अंधकार समाप्त होने वाले है।

साथ ही यह सफतला की ओर आगे बढ़ने का भी संकते हैं। ध्यान रहे अगर आप ऐसे शुभ सपने देखते हैं, तो उसे किसी अन्य से साझा न करें।

शिवलिंग का अभिषेक देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप कभी सपने में शिवलिंग का अभिषेक देखते हैं, तो यह एक शुभ श्रेणी का सपना है। इसका अर्थ है कि आपकी आर्थिक तंगी समाप्त होने वाली है।

साथ ही जीवन में माता लक्ष्मी का आगमन होने वाला है। ऐसे सपने को भूलकर भी किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए। वरना इसका प्रभाव कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग समेत बन रहे हैं ये 3 शुभ संयोग, प्राप्त होगा अक्षय फल

डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'