Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Swapna Shastra: सपने में छिपकली देखना शुभ या अशुभ? मिलते हैं ये संकेत

स्वप्न शास्त्र में सभी सपने का विस्तार से उल्लेख किया गया है। अगर आपने कभी सपने में छिपकली देखी है तो ऐसे में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इससे जीवन में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं के संकेत मिलते हैं। सपने में छिपकली का बच्चा देखना अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं छिपकली से जुड़े कुछ संकेत के बारे।

By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik SharmaUpdated: Mon, 19 Feb 2024 09:32 AM (IST)
Hero Image
Swapna Shastra: सपने में छिपकली देखना शुभ या अशुभ? मिलते हैं ये संकेत

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Swapna Shastra: स्‍वप्‍न शास्‍त्र के अनुसार, हर सपने का कोई न कोई अर्थ अवश्य होता है। ऐसा कहा जाता है कि सपने में देखी गई चीजें इंसान के जीवन में शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में संकेत देती हैं। साथ ही इंसान को जागरूक होने के लिए सचेत करती है। स्वप्न शास्त्र में सभी सपने का विस्तार से उल्लेख किया गया है। अगर आपने कभी सपने में छिपकली देखी है, तो ऐसे में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इससे जीवन में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं के संकेत मिलते हैं। चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि छिपकली से जुड़े कुछ संकेत के बारे।

सपने में छिपकली देखना शुभ या अशुभ?

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में छिपकली देखना अशुभ माना गया है। इस सपने का मतलब यह है कि जीवन में कोई समस्या आ सकती है, लेकिन इस बात पर भी निर्भर करता है कि सपने में किस तरह की छिपकली देखी है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं गुड़हल का पौधा, बिजनेस संबंधी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

मिलते हैं ये संकेत

सपने में छिपकली का बच्चा देखना अशुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब यह है कि आपके काम में अचानक से बाधा आ सकती है। आपकी जॉब या बिजनेस में किसी तरह की कोई परेशानी आ सकती है।

अगर आपने सपने में छिपकली को घर में घुसते हुए देखा है, तो इससे आप कोई घरेलू समस्या में फंस सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप सपने में छिपकली को मार रहे हैं, तो यह शुभ संकेत होता है। माना जाता है यह सपना देखने से आपके जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिलने वाला है।

यदि आपने सपने में दो 2 छिपकलियों को आपस में लड़ते हुए देखा है, तो इससे आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस सपने का अर्थ यह है कि जीवन में कई सारी बाधाओं का एक साथ सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Money: घर में ले आएं ये तीन मूर्तियां, कभी नहीं होना पड़ेगा धन के लिए परेशान

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।

Pic Credit-Freepik