Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Swapna Shastra: सपने में मां दुर्गा को देखने से मिलते हैं ये शुभ संकेत, जीवन में हो सकते हैं ये बदलाव

सपने में कुछ चीजों के देखने से भविष्य में होने वाले लाभ का संकेत मिलते हैं तो वहीं कुछ संकेत जीवन की अशुभ घटनाओं के संकेत देते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि यदि आपने सपने में मां दुर्गा के अलग- अलग रूप को देखा है तो इससे भविष्य में किस तरह के संकेत मिलते हैं।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sun, 07 Apr 2024 10:05 AM (IST)
Hero Image
Swapna Shastra: सपने में मां दुर्गा को देखने से मिलते हैं ये शुभ संकेत

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Maa Durga in Dreams: हिंदू धर्म में स्वप्न शास्त्र का अधिक महत्व है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपने का अपना एक अर्थ और महत्व होता है। स्वप्न शास्त्र को लेकर ऐसा कहा जाता है कि इसका सीधा संबंध इंसान के जीवन में जुड़ी घटनाओं से होता है। सपने में कुछ चीजों के देखने से भविष्य में होने वाले लाभ का संकेत मिलते हैं, तो वहीं कुछ संकेत जीवन की अशुभ घटनाओं के संकेत देते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि यदि आपने सपने में मां दुर्गा के अलग- अलग रूप को देखा है, तो इससे भविष्य में किस तरह के संकेत मिलते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: इस दिशा में स्थापित करें मां दुर्गा की मूर्ति, खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले

मिलते हैं ये शुभ संकेत

  • स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में मां दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति देखना अधिक शुभ माना गया है। इस सपने का अर्थ यह है कि जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलने वाला है। इसके अलावा मानसिक समस्या भी जल्द ही खत्म हो सकती है।
  • इसके अलावा यदि आपने सपने में मां दुर्गा के मंदिर को देखा है, तो यह सपना शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ यह है कि आप आध्यात्मिक और धार्मिक रूप से सक्रिय हो रहे हैं। इस तरह के सपने देखने से मां दुर्गा की कृपा आप पर बनी हुई है और साथ ही मनचाही मनोकामनाएं पूरी होने वाली हैं।
  • यदि आपने सपने में मां दुर्गा को श्रृंगार के साथ देखा है, तो यह सपना शुभ माना जाता है। इस सपने से जीवन में खुशियों के संकेत मिलते हैं। विवाहित लोगों को इस तरह के सपने देखने से जीवन में चल रही समस्याएं खत्म होती हैं।
  • सपने में मां दुर्गा को लाल साड़ी में देखना शुभ माना जाता है। इस सपने से जीवन में अच्छे बदलाव के संकेत मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में नियमित रूप से करें इस चालीसा का पाठ, बनते चले जाएंगे सभी बिगड़े काम

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'