Tarot Card Reading: एंजल्स की सलाह से दिन बनेगा खुशनुमा, इन चीजों को न करें अनदेखा
17 अक्टूबर 2024 यानी आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वर्तमान समय में बुध और राहु का प्रभाव रहेगा। वहीं कुछ लोगों को एंजल्स की तरफ से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है जिसका पालन बेहद जरूरी है। आज का दिन कैसा रहने वाला है? आइए अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बहुत खास माना जाता है। इस शास्त्र के द्वारा भविष्य की जानकारी को आसानी से जाना जा सकता है। वहीं, आज के दौर में टैरो कार्ड रीडर की बातें भी काफी हद तक सही साबित हो रही हैं और लोगों के जीवन की मुश्किलों को दूर करने में कामयाब हो रही हैं,
तो चलिए अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ ''पल्लवी एके शर्मा'' से जानते हैं कि आज यानी 17 अक्टूबर, 2024 का दिन कैसा रहने वाला है और आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना है ?
एंजल्स की सलाह
- दर्पण बनें और जिस चीज की आप कामना करते हैं, उन्हें सोचें, इसमें ब्रह्मांड आपकी सहायता करेगा।
- अपनी योजनाओं को साकार करने के लिए भगवान शनि की पूजा करें।
- लंबे समय तक का विकास करने के लिए अपनी ऊर्जा का पूर्ण उपयोग करें।
- अपने व्यवहार से सुसंगत एवं निष्पक्ष रहें।
- स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनें।
- सतर्क रहें, आपकी सूझ-बूझ आपका अच्छा मार्गदर्शन करेगी।
- अपना सर्वश्रेष्ठ दें और परिणामों की चिंता न करें।
- अनुशासन और समर्पण से अपने कार्यों को सफल बनाएं।
- अपने भौतिक और आध्यात्मिक चीजों में संतुलन बनाए रखें।
- रोजमर्रा की चीजों में आपके द्वारा किए गए अपने प्रयासों की सराहना करें।
- दिन भर धार्मिक कार्यों से खुदको जोड़ें रखें।
- अपने बारे में अच्छी चीजें सोचें।
- एंजल्स की सलाह को अनदेखा न करें
यह भी पढ़ें: Diwali 2024: दीपोत्सव के पर मां लक्ष्मी के इन मंदिरों का जरूर करें दर्शन, भरपूर मिलेगी कृपा
क्या न करें?
- लालची होने से बचें।
- चीजों को व्यक्तिगत रूप से न लें।
- ज्यादा व्यावहारिक न बनें।
आज कुछ सेकंड के लिए इसका जाप करें - ''मैं अपने जीवन की सुख और समृद्धि के लिए आभारी हूं...''
धार्मिक उपाय
- 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें।
- 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' का जाप करें।
- ' ॐ हं हनुमते नमः' का जाप करें।
- 'ॐ नमः शिवाय' का भी जाप करें।
- 'हनुमान चालीसा का पाठ' करें।
यह भी पढ़ें: Diwali 2024: दिवाली पर इसलिए जलाए जाते हैं घी और तेल के दीपक, एक नहीं बल्कि मिलते हैं कई फायदे
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।