Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sawan 2024: इन 4 राशियों पर सावन में बरसेगी महादेव की कृपा, हर कार्य में मिलेगी सफलता

सावन के महीने में (Sawan 2024) सुखों के कारक शुक्र देव कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं ग्रहों के सेनापति मंगल देव वृषभ राशि में विराजमान हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार शुक्र देव 31 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेंगे। जबकि देवताओं के गुरु देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में उपस्थित हैं। ज्योतिषियों की मानें तो सावन के महीने में 4 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 18 Jul 2024 01:45 PM (IST)
Hero Image
Sawan 2024: इन चीजों से करे देवों के देव महादेव का अभिषेक

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan 2024 Horoscope: सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। यह महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्ति सोमवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ज्योतिषियों की मानें तो 4 राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा हमेशा बरसती रहती है। उनकी कृपा से हर एक कार्य में सफलता मिलती है। साथ ही समय के साथ पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती है। आइए, इन 4 राशियों के बारे में जानते हैं-  

यह भी पढ़ें: कब से शुरू हो रहा है सावन? नोट करें सोमवारी व्रत, मंगला गौरी व्रत और रक्षाबंधन की तारीख

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और आराध्य जगत की देवी आदिशक्ति मां दुर्गा हैं। इस राशि का शुभ रंग सफेद है। भगवान शिव को भी श्वेत रंग प्रिय है। इसके लिए ज्योतिष श्वेत वस्त्र धारण कर भगवान शिव की पूजा करने की सलाह देते हैं। आपके लिए शुभ अंक 2 और 7 है। अत: 2 और 7 तारीख के दिन शुभ कार्य कर सकते हैं। वहीं, शुभ दिन शुक्रवार, बुधवार एवं शनिवार है। इस राशि पर जगत की देवी मां दुर्गा की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से वृषभ राशि के जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही कुंडली में शुक्र मजबूत रहता है। वर्तमान वर्ष में गुरु वृषभ राशि में विराजमान हैं। इसके लिए सावन का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वृषभ राशि के जातक दूध, दही और घी से अभिषेक करें।

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी भी शुक्र देव हैं और आराध्य मां दुर्गा हैं। इस राशि के जातकों के लिए शुभ रंग सफेद है। वहीं, शुभ अंक 2 और 7 है। अगर आप रत्न धारण करना चाहते हैं, तो हीरा या पन्ना धारण कर सकते हैं। हालांकि, ग्रहण करने से पहले अपने निकटतम ज्योतिष से अवश्य सलाह लें। वर्तमान समय में मंगल देव वृषभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में मंगल देव के रहने से तुला राशि के जातकों को सावन में विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के लिए सावन करियर और कारोबार की दृष्टि से बेहद शुभ रहने वाला है। सावन के दौरान तुला राशि के जातकों को करियर में अपार सफलता मिलेगी। तुला राशि के जातक सावन महीने में पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं और आराध्य भगवान हैं। इस राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसती है। वर्तमान समय में शनिदेव वक्री चाल चल रहे हैं और मकर राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। इसके चलते मकर राशि के जातकों को जीवन में विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ रहा है, लेकिन सावन के महीने में मकर राशि के जातकों को राहत मिलेगी। भगवान शिव की कृपा से मकर राशि वालों को हर कार्य में सफलता मिलेगी। सावन महीने में रोजाना गंगाजल में अपराजिता का फूल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से हर मनोकामना पूरी होगी।

कुंभ राशि

वर्तमान समय में कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। इस राशि के जातकों पर 29 मार्च, 2025 से साढ़े साती का अंतिम चरण शुरू होगा। इससे पूर्व ही कुंभ राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बरसेगी। अगर आप जीवन में व्याप्त दुखों से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करें। साथ ही रुद्राक्ष की माला से पंचाक्षरी मंत्र का जप करें। इस महीने शिवजी की कृपा से बिगड़े काम बन जाएंगे। करियर और कारोबार को भी नया आयाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सावन का महीना शुभ साबित होगा। इस राशि के जातकों के लिए शुभ रंग आसमानी है। वहीं, शुभ रत्न नीलम है। आप रत्ती के अनुसार विषम संख्या में नीलम धारण कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें: कब है सावन का पहला सोमवार, जानें भगवान शिव की पूजा विधि

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।