Move to Jagran APP

Jyotish Shastra: ये 3 राशि के जातक कभी नहीं होते हैं गरीब, राजाओं की तरह जीते हैं अपना जीवन

Jyotish Shastra ज्योतिषियों की मानें तो 3 राशियों के लोग राजाओं की तरह जीवन जीते हैं। उन पर धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। इसके चलते उनके घर में धन की कभी कमी नहीं होती है। साथ ही परिवार में सुख और शांति बनी रहती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Tue, 25 Apr 2023 06:00 PM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2023 06:00 PM (IST)
Jyotish Shastra: ये 3 राशि के जातक कभी नहीं होते हैं गरीब, राजाओं की तरह जीते हैं अपना जीवन

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Jyotish Shastra: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का महत्वपूर्ण स्थान है। इससे भूत और भविष्य की पूरी जानकारी मिल जाती है। इस शास्त्र से धन के आय और व्यय का भी पता चल जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो 3 राशियों के लोग राजाओं की तरह जीवन जीते हैं। उन पर धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। इसके चलते उनके घर में धन की कभी कमी नहीं होती है। साथ ही परिवार में सुख और शांति बनी रहती है। आइए, इन 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक किस्मत के धनी होते हैं। आसान शब्दों में कहें तो किस्मत वाले होते हैं। इस राशि के जातकों पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहती है। इसके लिए इन्हें जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहती है। इसके अलावा, कठिन परिश्रमी होने की वजह से भी इनके जीवन में धन का आगमन हमेशा होता है। अपनी मेहनत से मिथुन राशि के जातक ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।

सिंह राशि

ज्योतिषियों की मानें तो सिंह राशि के जातक बेहद भाग्यशाली होते हैं। इन पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है। कुंडली में सूर्य मजबूत रहने से व्यक्ति को करियर और कारोबार में शीघ्र सफलता मिलती है। सिंह राशि के जातकों के राशि स्वामी सूर्य देव हैं। इसके लिए सिंह राशि के जातकों पर धन की देवी मां लक्ष्मी की भी कृपा बरसती है। इस राशि के जातक राजाओं की तरह जीवन जीते हैं। साथ ही दानवीर भी होते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के राशि स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। वहीं, आराध्य जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु हैं। इसके लिए नारायण की कृपा जातक पर पड़ती है। धार्मिक मान्यता है कि जहां नारायण रहते हैं। वहां, धन की देवी मां लक्ष्मी भी विराजमान करती हैं। इसके लिए मीन राशि के जातक हमेशा राजाओं की तरह जीवन जीते हैं।

डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.