Move to Jagran APP

Jyotish Shastra: ये लड़कियां अपने पति के लिए होती हैं भाग्यशाली, शादी होते ही लड़के की बदल जाती है फूटी किस्मत

Jyotish Shastra ज्योतिषियों की मानें तो चेहरे पर काला तिल होना बेहद शुभ होता है। जिन लड़कियों के चेहरे चेहरे पर तिल होता है। वे अपने पति के लिए बेहद भाग्यशाली होती हैं। शादी के बाद लड़का और लड़की दोनों की किस्मत बदल जाती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 25 Apr 2023 04:01 PM (IST)
Hero Image
Jyotish Shastra: ये लड़कियां अपने पति के लिए होती हैं भाग्यशाली, शादी होते ही बदल जाती है फूटी किस्मत

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Jyotish Shastra: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। इस शास्त्र के माध्यम से ज्योतिष व्यक्ति के भूत और भविष्य की गणना करते हैं। व्यक्ति के भविष्य की जानकारी हस्त रेखा शास्त्र से भी मिल जाती है। इसके अलावा, कई ज्योतिष फेस रीडिंग करते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो चेहरे पर काला तिल होना बेहद शुभ होता है। जिन लड़कियों के चेहरे चेहरे पर तिल होता है। वे अपने पति के लिए बेहद भाग्यशाली होती हैं। शादी के बाद लड़का और लड़की दोनों की किस्मत बदल जाती है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

-अगर किसी लड़की के गाल पर तिल है, तो वह अपने पति के लिए बेहद सौभाग्यशाली होती है। ऐसी लड़कियां अच्छी लीडर बनती हैं। साथ ही अपने काम को बखूबी करती हैं।

-जिन लड़कियों के नाक पर तिल होता है। वे अपने पति के लिए भाग्यशाली होती हैं। ऐसी लड़कियां आत्मविश्वास से लबरेज होती हैं और हर मुसीबत में अपने पार्टनर का साथ देती हैं।

-लड़कियों के होंठों पर तिल होना बेहद शुभ होता है। ऐसी लड़कियां किस्मत की धनी होती हैं। इसके लिए ऐसी लड़कियां अपने पति के लिए लेडी लक साबित होती हैं। ऐसी लड़कियों को मनपसंद जीवनसाथी मिलता है।

-ज्योतिषियों की मानें तो लड़कियों के कान पर तिल होना भी शुभ होता है। जिन लड़कियों के कान पर तिल होता है। वे अपने पति के लिए भाग्यशाली साबित होती हैं। उनकी आयु भी लंबी होती है।

-आइब्रो के पास तिल होना सौभाग्य का सूचक है। जिन लड़कियों के आइब्रो के पास या अंत में काला तिल होता है। वे अपने और अपने पार्टनर के लिए भाग्यशाली होती हैं। उन्हें किस्मत का साथ हमेशा मिलता है। ऐसी लड़कियों से शादी करना लड़कों के लिए शुभ होता है।

-जिन लड़कियों के हेयर लाइन में तिल छिपा रहता है। वे लड़कियां भी अपने पति के लिए सौभाग्यशाली होती हैं। लड़की की किस्मत से लड़का अपने जीवन में खूब तरक्की और उन्नति करता है। हेयर लाइन में छिपा तिल सौभाग्य का सूचक होता है।

डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '