Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chandra Dosh ke Upay: चंद्र दोष से मुक्ति के लिए सोमवार के दिन करें ये उपाय

Chandra Dosh ke Upay सोम चंद्र देव का ही पौराणिक नाम है। हिंदू धर्म की परंपरा के अनुसार सोमवार का दिन चंद्र देव को समर्पित है।आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिन्हें सोमवार को अपनाने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है...

By Jeetesh KumarEdited By: Updated: Mon, 12 Jul 2021 09:53 AM (IST)
Hero Image
चंद्र दोष से मुक्ति के लिए सोमवार के दिन करें ये उपाय

Chandra Dosh ke Upay: सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने का विशेष दिन होता है लेकिन इस दिन चंद्रमा का भी पूजन किया जाता है। सोम, चंद्र देव का ही पौराणिक नाम है। हिंदू धर्म की परंपरा के अनुसार सोमवार का दिन चंद्र देव को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन चंद्र देव की पूजा करने से चंद्रदेव शीध्र प्रसन्न होते हैं। ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है, अगर किसी की कुण्डली में चंद्रमा संबंधित दोष हो तो व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान रहता है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिन्हें सोमवार को अपनाने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है...

1-सोमवार के दिन चंद्रमा को प्रसन्न करने के लिए चांदी के पात्र में गंगाजल, दूध, चावल और चीनी डालकर चंद्रमा को अर्ध्य देना चाहिए । इससे चंद्र दोष दूर होता है।

2-कुण्डली से चंद्र दोष दूर करने के लिए दूध में काला तिल मिलाकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए। सोमवार के दिन भगवान शिव की उपासना करने से चंद्र दोष दूर होते हैं।

3- चंद्र देव की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन दूध और चावल की खीर बनाकर गरीबों में दान करना चाहिए।

4- चंद्र देव को सफेद वस्तुएं विशेष रूप से प्रिय हैं। इसलिए सोमवार या पूर्णिमा के दिन दूध, चावल, सफेद कपड़े, बताशा, सफेद चंदन और दही आदि सफेद वस्तु का दान करने से चंद्र देव कृपा प्राप्त होती है।

5- पूर्णिमा के दिन चंद्र देवता का दर्शन करें और उसकी रोशनी में बैठकर चन्द्र-मंत्र का जाप करना चाहिये।

5- कुण्डली से चंद्र दोष को दूर करने और उनकी कृपा पाने के लिए चंद्र देव के इन मंत्रों का जाप लाभदायक होता है। सोमवार या पूर्णिमा की रात में चंद्रमा की रोशनी में बैठ कर इन मंत्रों का जाप करना चाहिए.

चंद्र मंत्र

ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:।।

चंद्रमा का बीज मंत्र

ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:।।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'