Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jyotish Shastra: इस तरह करें तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल, रातों रात हो जाएंगे मालामाल

Jyotish Shastra तुलसी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। तुलसी के पत्तों का एक खास इस्तेमाल कर आप रातों रात धनवान बन सकते हैं। आज आपको बताएंगे तुलसी के पत्तों का पूजन करके कैसे इस्तेमाल करें कि आप पर धनवर्षा हो जाए।

By Jagran NewsEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Tue, 27 Dec 2022 07:29 PM (IST)
Hero Image
रातोंरात मालामाल बना देंगे तुलसी के पत्ते

नई दिल्ली। Jyotish Shastra: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार तुलसी को अपने घर के आंगन में लगाना शुभ माना जाता हैं। तुलसी में औषधीय गुण होने के साथ-साथ इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि तुलसी के पत्तों के इस्तेमाल से आप किस प्रकार रातों रात करोड़पति बन सकते हैं।

हिंदू धर्म में तुलसी का महत्व

तुलसी माता को हिंदू धर्म के अनुसार माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। भगवान विष्णु को तुलसी जी अत्यंत प्रिय हैं। इसलिए रोजाना तुलसी पर जल अर्पित करने वाले भक्तों पर भगवान विष्णु की कृपा सदा बनी रहती है। ऐसे में तुलसी के पत्तों के विशेष इस्तेमाल से आप रातों रात मालामाल हो सकते हैं। इस उपाय के लिए आपको किसी भी दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में तुलसी की प्रार्थना करनी होगी।

तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल

सुबह-सुबह उठ कर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद माता तुलसी की आराधना करें। इसके बाद तुलसी के 11 पत्ते तोड़ लें और उन्हें हाथ में लेकर हाथों को जोड़ें। इस तरह पत्तों को हाथ में लेकर तुलसी जी से क्षमा मांगनी है। पूजा के लिए पत्ते तोड़ते वक्त ध्यान देनी वाली बात ये है कि पत्ते न तो फटे हों न खंडित हों।

आटे में पत्ते डाल कर खाएं

पूजा के बाद इन 11 पत्तों को साफ पानी में धो लें। पत्तों के छोटे-छोटे टुकड़े कर उसे आटा रखने वाली टंकी में डाल दें। इस तरह हर रोज इस आटे से बनी रोटी खाएं। इस आटे की रोटी बनाते वक्त इसकी पवित्रता का भी ध्यान देना होगा। ऐसा करने से घर-परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होती जाएगी। इस प्रकार करते रहेंगे तो कुछ ही समय बाद आप मालामाल हो जाएंगे।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।