Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tulsi Diwas Ke Upay: तुलसी दिवस पर करें ये उपाय, चमक जाएगा आपका भाग्य

रोजाना तुलसी की पूजा करने से जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा घर में सदैव सुख-शांति का वास होता है। तुलसी के महत्व को समझने के लिए हर साल 25 दिसंबर को तुलसी दिवस मनाया जाता है। मान्यता है कि तुलसी दिवस के अवसर पर तुलसी के उपाय करने से साधक को जीवन में धन का लाभ मिलता है।

By Jagran News Edited By: Pravin KumarUpdated: Sat, 23 Dec 2023 10:33 AM (IST)
Hero Image
Tulsi Diwas Ke Upay: तुलसी दिवस पर करें तुलसी के ये उपाय, चमक जाएगा आपका भाग्य

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Tulsi Diwas Ke Upay: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का खास महत्व है। तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। इस पौधे के पास सुबह और शाम दीपक जलाया जाता है और पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता के अनुसार, रोजाना तुलसी की पूजा करने से जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा घर में सदैव सुख-शांति का वास होता है। तुलसी के महत्व को समझने के लिए हर साल 25 दिसंबर को तुलसी दिवस मनाया जाता है। मान्यता है कि तुलसी दिवस के अवसर पर तुलसी के उपाय करने से साधक को जीवन में धन का लाभ मिलता है और रुके हुए काम पूरे होते हैं। चलिए जानते हैं तुलसी दिवस के दिन किन उपायों के जरिए मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

तुलसी के उपाय

यदि आप आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो तुलसी दिवस के दिन तुलसी की जड़ को लाल कपड़े में बांधकर मंदिर में रख दें। इसकी रोजाना पूजा-अर्चना करनी चाहिए। माना जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी से निजात मिलती है।

तुलसी के पास सुबह और शाम को दीपक जलाना शुभ माना जाता है। तुलसी दिवस के अवसर पर सुबह और शाम घी का दीपक जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से जॉब मिलने के योग बनते हैं।

यह भी पढ़ें: Akhuratha Sankashti Chaturthi 2023: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन इन चीजों का करें दान, बदल जाएगी आपकी किस्मत

सुखी दांपत्य जीवन के लिए तुलसी दिवस के दिन भगवान विष्णु को चंदन का टीका लगाएं और माता लक्ष्मी को लाल चुनरी अर्पित करें। साथ ही तुलसी दल के साथ भोग लगाएं। इस कार्य को करने से वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

तुलसी दिवस के दिन सुबह स्नान करने के बाद रोली और घी को मिलाकर मंदिर के दोनों ओर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। मान्यता है कि मंदिर में स्वास्तिक बनाने से घर में खुशहाली आती है।

यह भी पढ़ें: Tulsi Pujan Diwas 2023: कब है तुलसी पूजन दिवस? जानें पूजा का धार्मिक महत्व और नियम

Author- Kaushik Sharma

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।