Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tulsi Ke Niyam: घर की इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा, घर में सदैव रहेगा मां लक्ष्मी का वास

रोजाना तुलसी की पूजा करनी चाहिए और दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख- शांति बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर तुलसी का पौधा घर की सही दिशा में होता है तो घर में फैली नकारात्मकता दूर होती है। परिवार के लोगों के बीच प्रेम बढ़ता है।

By Jagran News Edited By: Pravin KumarUpdated: Fri, 29 Dec 2023 05:02 PM (IST)
Hero Image
Tulsi Ke Niyam: घर की इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा, घर में सदैव रहेगा मां लक्ष्मी का वास

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Tulsi Ke Niyam: सनातन धर्म में तुलसी का अधिक महत्व है। घर में तुलसी होने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। रोजाना तुलसी की पूजा करनी चाहिए और दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर तुलसी का पौधा घर की सही दिशा में होता है, तो घर में फैली नकारात्मकता दूर होती है। परिवार के लोगों के बीच प्रेम बढ़ता है। वहीं, तुलसी का पौधा घर की गलत दिशा में होने से व्यक्ति को जीवन में परेशानियों को सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं घर में तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना शुभ होता है।

घर की इस दिशा में लगाएं तुलसी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में दक्षिण दिशा में भूलकर भी तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से वास्तु दोष बढ़ता है और व्यक्ति को जीवन में आर्थिक तंगी की समस्या का सामना करना पड़ता है। तुलसी को घर में उत्तर पूर्व या फिर उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में आध्यात्मिक विकास भी तेजी से होता है और परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव खत्म होता है। इसके अलावा घर में मां लक्ष्मी का वास होगा।

यह भी पढ़ें: Paush Pradosh Vrat 2024: कब है साल का पहला प्रदोष व्रत? नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

इन बातों का रखें ध्यान

तुलसी के कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक होता है, वरना लक्ष्मी माता रुष्ट हो सकती हैं और धन से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ता है। रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने की मनाही है और संध्या काल के बाद से तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए और रात्रि के समय तुलसी के पौधे में जल नहीं देना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में विघ्न उत्पन्न हो सकते हैं। अगर आप तुलसी के नियमों का पालन करते हैं, तो आप जीवन के बुरे परिणामों से बच सकतें हैं।

यह भी पढ़ें: Kalashtami 2024: कालाष्टमी के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना जीवन में मिलेंगे बुरे परिणाम

Author- Kaushik Sharma

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'