Move to Jagran APP

Tulsi Puja: रामा या श्यामा कौन-सी तुलसी है ज्यादा लाभकारी? जिसे घर में रखने से खुलते हैं तरक्की के रास्ते

Tulsi Pujan हिंदू घरों में तुलसी का पौधा मुख्य रूप से पाया जाता है। सनातन धर्म में तुलसी को धन की देवी मां लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है। साथ ही तुलसी को भगवान विष्णु का भी प्रिय माना गया है। धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ तुलसी में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में कौन-सी तुलसी रखनी चाहिए।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Sat, 02 Dec 2023 02:22 PM (IST)
Hero Image
Tulsi Puja रामा या श्यामा कौन-सी तुलसी है ज्यादा लाभकारी?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Significance of Tulsi: हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व माना गया है। कई प्रकार की तुलसी पाई जाती है। जिसमे से अधिकतर लोग अपने घरों में रामा या श्यामा तुलसी रखते हैं और उसकी पूजा करते हैं। इन दोनों का ही अपना-अपना महत्व है। तो चलिए जानते हैं कि इन दोनों में से किस तुलसी को घर में रखने से व्यक्ति को अधिक लाभ मिल सकता है।

कितने प्रकार की होती है तुलसी

तुलसी के कुल 5 प्रकार बताए गए हैं जो इस प्रकार हैं -

1) श्यामा तुलसी 

2) रामा तुलसी

3) श्वेत तुलसी

4) वन तुलसी

5) नींबू तुलसी

यह भी पढ़ें - Mahamrityunjaya Mantra: मृत्यु को जीतने का महामंत्र है महामृत्युंजय मंत्र, जानिए कैसे हुई इसकी रचना

कैसी होती है श्यामा तुलसी

श्यामा तुलसी के पत्ते देखने में गहरे बैंगनी रंग के होते हैं। इसलिए इसे श्याम रंग की तुलसी कहा जाता है। साथ ही यह तुलसी भगवान कृष्ण को अति प्रिय मानी जाती है। श्यामा तुलसी को कृष्णा तुलसी के नाम से भी जाना जाता है। कई लोग इसे भी अपने घर में रखते हैं और प्रतिदिन इसकी पूजा करते हैं। 

यह भी पढ़ें - Vivah Panchami 2023: विवाह पंचमी पर क्यों नहीं की जाती शादी, जानिए इसके पीछे का रोचक कारण

रामा तुलसी के लाभ

रामा तुलसी के पत्ते हरे रंग के होते हैं। इसे रामा तुलसी इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह भगवान राम की प्रिय मानी गई है। इसके पत्तों का स्वाद मीठा होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दोनों ही तुलसी को घर में रखा जा सकता है, लेकिन रामा तुलसी को घर में लगाना ज्यादा लाभकारी माना जाता है। इससे व्यक्ति के तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं। साथ ही इसकी प्रतिदिन पूजा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'