Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह के दिन जरूर करें ये विशेष उपाय, जल्द लगेगी हाथों में मेहंदी

विष्णु पुराण में वर्णित है कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को जगत के पालनहार भगवान विष्णु और तुलसी माता का विवाह हुआ था। आसान शब्दों में कहें तो भगवान विष्णु ने तुलसी माता को अर्धांगिनी रूप में स्वीकार्य किया था। चिर काल से कार्तिक माह में तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में तुलसी विवाह के दिन विशेष उपाय करने का विधान है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 14 Nov 2023 06:56 PM (IST)
Hero Image
Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह के दिन जरूर करें ये विशेष उपाय

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Tulsi Vivah 2023: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह मनाया जाता है। इस वर्ष 24 नवंबर को तुलसी विवाह है। विष्णु पुराण में वर्णित है कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को जगत के पालनहार भगवान विष्णु और तुलसी माता का विवाह हुआ था। आसान शब्दों में कहें तो भगवान विष्णु ने तुलसी माता को अर्धांगिनी रूप में स्वीकार्य किया था। चिर काल से कार्तिक माह में तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में तुलसी विवाह के दिन विशेष उपाय करने का विधान है। इन उपायों को करने से शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं। अगर आप अविवाहित हैं, तो शीघ्र शादी के लिए तुलसी विवाह के दिन ये उपाय अवश्य करें। आइए जानते हैं-

शुभ मुहूर्त

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 23 नवंबर को रात 09 बजकर 01 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 24 नवंबर को शाम 07 बजकर 06 मिनट पर समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि मान है। अतः 24 नवंबर को तुलसी विवाह मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : कर्ज से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार के दिन जरूर करें हनुमान जी का व्रत, जानिए विधि

शीघ्र विवाह के उपाय

  • अगर कुंडली में गुरु कमजोर होने की वजह से आपकी शादी में बाधा आ रही है, तो तुलसी विवाह के दिन जल में हल्दी मिलाकर तुलसी माता को अर्पित करें। इस समय निम्न मंत्र का जाप करें-
  • 'ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा'
  • धार्मिक मत है कि भगवान विष्णु को तुलसी माता अति प्रिय है। तुलसी माता की पूजा करने से भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से जातक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही कुंडली में गुरु मजबूत होता है। इस उपाय को करने से कुंडली में गुरु मजबूत होगा।
  • अगर आपकी शादी में बाधा आ रही है, तो तुलसी विवाह के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद विधि-विधान से तुलसी माता की पूजा करें। इस समय तुलसी माता को सोलह श्रृंगार की वस्तुएं भेंट करें। इस उपाय को करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
  • अगर कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव के चलते आपकी शादी में बाधा आ रही है, तो तुलसी विवाह के दिन पूजा के समय तुलसी माता को सिंदूर अर्पित करें। इस समय जगत के पालनहार भगवान विष्णु और तुलसी माता से शीघ्र विवाह की कामना करें। इस उपाय को करने से शीघ्र विवाह के प्रबल योग बनते हैं।

यह भी पढ़ें : नवंबर महीने में 5 दिन बजेगी शहनाई, नोट करें विवाह मुहूर्त, तिथि एवं नक्षत्र संयोग

डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'